ड्रेस की वजह से Oops मोमेंट का शिकार हुईं 50 की एकता कपूर, लोग बोले- नाइटी पहनना जरूरी था क्या

ड्रेस की वजह से Oops मोमेंट का शिकार हुईं 50 की एकता कपूर, लोग बोले- नाइटी पहनना जरूरी था क्या

Ekta Kapoor Dress Malfunction: टीवी इंडस्ट्री की ‘सोप क्वीन’ कही जाने वाली एकता कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया शो या प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि हाल ही में अटेंड किया गया एक इवेंट है जहां एकता पहुंची थीं। दरअसल हाल ही में वो अपनी खास दोस्त और अभिनेत्री अनीता हसनंदानी के 45वें जन्मदिन के जश्न में शामिल होने पहुंचीं, जहां उनकी ड्रेस और लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

एकता कपूर रेड ड्रेस में आईं नजर (Ekta Kapoor Dress Malfunction)

इस खास मौके पर टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे मौजूद थे, लेकिन जैसे ही एकता कपूर रेड कार्पेट पर पहुंचीं, उसी दौरान उनका एक छोटा सा वार्डरोब मालफंक्शन कैमरे में कैद हो गया। हालांकि उन्होंने तुरंत उसे ठीक करते हुए पैपराजी को पोज देना शुरू कर दिया, लेकिन वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

एकता कपूर की ड्रेस रही चर्चाओं में (Ekta Kapoor Dress Malfunction)

बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचीं एकता कपूर ने लाल रंग की फ्लोई मैक्सी ड्रेस पहनी थी, जिसका वन-शोल्डर स्ट्रैप अचानक खिसक गया। हालांकि उन्होंने बिना घबराए कुछ ही सेकंड में उसे ठीक कर लिया और मुस्कुराते हुए कैमरों के सामने पोज देती रहीं। उनके इस आत्मविश्वास की कई लोगों ने तारीफ भी की। ‘ताहिर जासूस’ समेत कई पैपराजी पेज पर एकता कपूर की ये वीडियो शेयर की गई है।

सोशल मीडिया पर ड्रेस को लेकर शुरू हुई ट्रोलिंग

जहां कुछ फैंस ने एकता कपूर के आत्मविश्वास की सराहना की, वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके आउटफिट को लेकर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो पर कई लोगों ने उनकी ड्रेस को ‘नाइटी’ जैसा बताते हुए कमेंट किए।

कुछ यूजर्स ने लिखा कि इस तरह की ड्रेस उनके ऊपर सूट नहीं करती, तो कुछ ने उनके डिजाइनर पर भी सवाल उठा दिए। कई लोगों ने तो यह तक कह दिया कि इतने बड़े नाम होने के बावजूद उन्हें अपने आउटफिट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

दोस्ती के 25 साल पूरे होने पर खास पोस्ट भी किया शेयर

ट्रोलिंग के बीच एकता कपूर ने अपनी दोस्त अनीता हसनंदानी के साथ 25 साल पुरानी दोस्ती को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी साझा किया। उन्होंने इस खास मौके को अपने लिए बेहद यादगार बताया और अनीता के साथ बिताए पलों को सेलिब्रेट किया।

हालांकि वायरल वीडियो और ट्रोलिंग के बावजूद एकता कपूर ने इस पूरे मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन इतना जरूर है कि उनका ये लुक सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *