मधुबनी में तालाब से युवक की लाश मिली:जींस पैंट और टी-शर्ट पहने, मंदिर परिसर में बुलेट, तालाब के घाट पर रखा था बैग-मोबाइल

मधुबनी में तालाब से युवक की लाश मिली:जींस पैंट और टी-शर्ट पहने, मंदिर परिसर में बुलेट, तालाब के घाट पर रखा था बैग-मोबाइल

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड में एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। यह शव कल्याणेश्वर स्थान महादेव मंदिर कलना के तालाब से बुधवार को मिला। मृतक की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के नरार कोठी टोल निवासी रविरंजन कुमार के रूप में की गई है। हरलाखी थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें.. बैग और मोबाइल तालाब के घाट पर रखा था
युवक जींस पैंट और टी-शर्ट पहने हुए था। उसकी बुलेट गाड़ी मंदिर परिसर में खड़ी मिली, जबकि उसका बैग और मोबाइल तालाब के घाट पर रखा था। बैग में मिले आधार कार्ड, एटीएम और अन्य दस्तावेजों से उसकी पहचान सुनिश्चित हुई। मृतक के पिता सुभाष चंद्र और भाई ने बताया कि रविरंजन तीन दिन पहले से घर से लापता था। उसकी गुमशुदगी की शिकायत जयनगर थाने में दर्ज कराई गई थी। रविरंजन अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। युवक रात में मंदिर परिसर में आया होगा
मंदिर के पुजारी हीरा पंडा ने बताया कि युवक रात में मंदिर परिसर में आया होगा। सुबह किसी ने शव नहीं देखा, लेकिन दिन चढ़ने पर पूजा करने आए एक भक्त ने तालाब में तैरता हुआ शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है, जिसमें प्रेम-प्रसंग का एंगल भी शामिल है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक युवक का पिपरौन गांव की एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि लड़की द्वारा शादी से इनकार करने पर युवक ने यह कदम उठाया होगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड में एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। यह शव कल्याणेश्वर स्थान महादेव मंदिर कलना के तालाब से बुधवार को मिला। मृतक की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के नरार कोठी टोल निवासी रविरंजन कुमार के रूप में की गई है। हरलाखी थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें.. बैग और मोबाइल तालाब के घाट पर रखा था
युवक जींस पैंट और टी-शर्ट पहने हुए था। उसकी बुलेट गाड़ी मंदिर परिसर में खड़ी मिली, जबकि उसका बैग और मोबाइल तालाब के घाट पर रखा था। बैग में मिले आधार कार्ड, एटीएम और अन्य दस्तावेजों से उसकी पहचान सुनिश्चित हुई। मृतक के पिता सुभाष चंद्र और भाई ने बताया कि रविरंजन तीन दिन पहले से घर से लापता था। उसकी गुमशुदगी की शिकायत जयनगर थाने में दर्ज कराई गई थी। रविरंजन अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। युवक रात में मंदिर परिसर में आया होगा
मंदिर के पुजारी हीरा पंडा ने बताया कि युवक रात में मंदिर परिसर में आया होगा। सुबह किसी ने शव नहीं देखा, लेकिन दिन चढ़ने पर पूजा करने आए एक भक्त ने तालाब में तैरता हुआ शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है, जिसमें प्रेम-प्रसंग का एंगल भी शामिल है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक युवक का पिपरौन गांव की एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि लड़की द्वारा शादी से इनकार करने पर युवक ने यह कदम उठाया होगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *