शिवपुरी में ठेला लगाने वाले की बेटियां MP टॉपर:2 सगी बहनों ने हासिल किया पहला-दूसरा स्थान; 12वीं में 13 और 10वीं में 8 छात्र मेरिट में

शिवपुरी में ठेला लगाने वाले की बेटियां MP टॉपर:2 सगी बहनों ने हासिल किया पहला-दूसरा स्थान; 12वीं में 13 और 10वीं में 8 छात्र मेरिट में

मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणामों में शिवपुरी जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले की 2 सगी बहनों ने 12वीं के कृषि (एग्रीकल्चर) संकाय में प्रदेश में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है। वर्तमान में इन छात्राओं की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है और वे आगे पीएटी (PAT) की तैयारी कर रही हैं। इंडियन पब्लिक स्कूल की दो सगी बहनों चंचल कुशवाह और प्रीति कुशवाह ने कृषि संकाय में इतिहास रच दिया है। चंचल ने 493 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला और प्रीति ने 488 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। इन दोनों के पिता ठेला लगाकर सब्जी बेचते हैं। आर्थिक सीमाओं के बावजूद दोनों बहनों ने यह उपलब्धि हासिल की है। इसी संकाय में रेस्टोरेंट संचालक के पिता की बेटी तुलसी राजावत ने भी 493 अंक के साथ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वह आगे कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं। जिले के 21 विद्यार्थियों ने बनाई टॉप-10 में जगह इस साल एमपी बोर्ड के परीक्षा परिणामों में शिवपुरी जिले से कुल 21 विद्यार्थियों ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान पाया है। इनमें 12वीं की टॉपर सूची में जिले के 13 छात्र शामिल हैं, जबकि 10वीं में 8 विद्यार्थियों ने प्रदेश की मेरिट में अपनी जगह पक्की की है। ओवरऑल परीक्षा परिणाम के मामले में शिवपुरी जिला प्रदेश में 12वीं में 29वें और 10वीं में 34वें स्थान पर रहा है। कृषि संकाय में शिवपुरी के छात्रों का दबदबा सबसे ज्यादा चर्चा 12वीं के कृषि संकाय की रही, जहां जिले के छात्रों का प्रदेश स्तर पर दबदबा रहा। चंचल और तुलसी (पहला) व प्रीति (दूसरा) के अलावा संजना धाकड़ ने 487 अंक के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, लक्ष्मी यादव ने 484 अंक के साथ प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। आर्ट्स, मैथ्स और कॉमर्स के टॉपर्स की स्थिति कला (आर्ट्स): दीप्ति रावत ने 487 अंक प्राप्त कर तीसरा और वंशिका यादव ने 481 अंक के साथ 9वां स्थान पाया। विज्ञान (मैथ्स): कान्हा शर्मा ने 490 अंक लेकर प्रदेश में तीसरा और अनुष्का धाकड़ ने 483 अंक के साथ 10वां स्थान हासिल किया। वाणिज्य (कॉमर्स): प्रतिष्ठा गौड़ और हंसिका राठौर ने 486-486 अंक के साथ प्रदेश में संयुक्त रूप से 5वां और प्रगति सोनी ने 481 अंक लेकर 10वां स्थान पाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *