फाइनेंसकर्मी लूट मामले का खुलासा, एक गिरफ्तार:शेखपुरा लूटी गई बाइक-रुपए बरामद, 2 अन्य बदमाश चिह्नित

फाइनेंसकर्मी लूट मामले का खुलासा, एक गिरफ्तार:शेखपुरा लूटी गई बाइक-रुपए बरामद, 2 अन्य बदमाश चिह्नित

शेखपुरा पुलिस ने दिनदहाड़े फाइनेंसकर्मी से हुई लूट मामले का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटी गई बाइक और 2 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। बाऊ घाट थाना अध्यक्ष शंकर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरा बटोरा गांव निवासी राजाराम प्रसाद के बेटे कर्ण कुमार है, जिसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। 70 हजार कैश और बाइक लूटी यह घटना गत 3 अप्रैल को हुई थी। बरबीघा शहर की एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी सीमावर्ती लखीसराय जिले के जानपुर और भानपुर गांव से रुपए एकत्र कर बाइक से बरबीघा लौट रहा था। रास्ते में घाट कुसुंभा गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने उसे पिस्तौल दिखाकर 70 हजार रुपए और उसकी बाइक लूट ली थी। CCTV फुटेज की मदद से खुलासा पीड़ित फाइनेंसकर्मी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस लूट के मामले की जांच तत्परता से शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य वैज्ञानिक तरीकों की मदद से मामले का उद्भेदन किया गया। इसी क्रम में कर्ण कुमार को लूटी हुई बाइक और कुछ रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया। इस घटना में शामिल दो अन्य बदमाशों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शेखपुरा पुलिस ने दिनदहाड़े फाइनेंसकर्मी से हुई लूट मामले का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटी गई बाइक और 2 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। बाऊ घाट थाना अध्यक्ष शंकर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरा बटोरा गांव निवासी राजाराम प्रसाद के बेटे कर्ण कुमार है, जिसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। 70 हजार कैश और बाइक लूटी यह घटना गत 3 अप्रैल को हुई थी। बरबीघा शहर की एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी सीमावर्ती लखीसराय जिले के जानपुर और भानपुर गांव से रुपए एकत्र कर बाइक से बरबीघा लौट रहा था। रास्ते में घाट कुसुंभा गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने उसे पिस्तौल दिखाकर 70 हजार रुपए और उसकी बाइक लूट ली थी। CCTV फुटेज की मदद से खुलासा पीड़ित फाइनेंसकर्मी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस लूट के मामले की जांच तत्परता से शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य वैज्ञानिक तरीकों की मदद से मामले का उद्भेदन किया गया। इसी क्रम में कर्ण कुमार को लूटी हुई बाइक और कुछ रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया। इस घटना में शामिल दो अन्य बदमाशों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *