नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। यह व्यवस्था सुबह 7:00 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी। यह बदलाव शपथ ग्रहण समारोह में आने वाली लोगों की भीड़ को देखते हुए लिया गया है। VIP वाहनों को ही मिलेगी एंट्री
पुलिस के अनुसार, केवल मुख्य अतिथि, मंत्री, सांसद, विधायक, मीडिया और आमंत्रित गणमान्य लोगों के वाहनों को ही प्रतिबंधित मार्गों में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा एंबुलेंस और अग्निशमन जैसे इमरजेंसी वाहनों को छूट दी गई है। वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील पटना ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान जाम और असुविधा से बचा जा सके। प्रशासन का कहना है कि भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है, और लोगों से सहयोग की अपेक्षा की गई है। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। यह व्यवस्था सुबह 7:00 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी। यह बदलाव शपथ ग्रहण समारोह में आने वाली लोगों की भीड़ को देखते हुए लिया गया है। VIP वाहनों को ही मिलेगी एंट्री
पुलिस के अनुसार, केवल मुख्य अतिथि, मंत्री, सांसद, विधायक, मीडिया और आमंत्रित गणमान्य लोगों के वाहनों को ही प्रतिबंधित मार्गों में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा एंबुलेंस और अग्निशमन जैसे इमरजेंसी वाहनों को छूट दी गई है। वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील पटना ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान जाम और असुविधा से बचा जा सके। प्रशासन का कहना है कि भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है, और लोगों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।


