बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता छविंदर प्रसाद सिंह ने बताया है कि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत पूरे अप्रैल महीने में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी विद्युत अभियंता कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा हैं। इन शिविरों में दर्ज शिकायतों का 72 घंटे के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनकी बिजली संबंधी समस्याओं का आसान और त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है। इसमें बिजली बिल सुधार, कम वोल्टेज, झुके हुए पोल, ढीले तार, खराब ट्रांसफार्मर जैसी तकनीकी समस्याओं का 72 घंटे अंदर ही समाधान किया जाएगा। इसके अलावा नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन, नाम परिवर्तन, स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़ी शिकायतें, कृषि कनेक्शन और पीएम सूर्यघर योजना से संबंधित जानकारी भी शिविर में उपलब्ध कराई जाएगी। उपभोक्ता अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान भी शिविर में आसानी से कर सकेंगे। यह विशेष शिविर प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यपालक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचें, ताकि शिकायतों का त्वरित निवारण किया जा सके। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता छविंदर प्रसाद सिंह ने बताया है कि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत पूरे अप्रैल महीने में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी विद्युत अभियंता कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा हैं। इन शिविरों में दर्ज शिकायतों का 72 घंटे के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनकी बिजली संबंधी समस्याओं का आसान और त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है। इसमें बिजली बिल सुधार, कम वोल्टेज, झुके हुए पोल, ढीले तार, खराब ट्रांसफार्मर जैसी तकनीकी समस्याओं का 72 घंटे अंदर ही समाधान किया जाएगा। इसके अलावा नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन, नाम परिवर्तन, स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़ी शिकायतें, कृषि कनेक्शन और पीएम सूर्यघर योजना से संबंधित जानकारी भी शिविर में उपलब्ध कराई जाएगी। उपभोक्ता अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान भी शिविर में आसानी से कर सकेंगे। यह विशेष शिविर प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यपालक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचें, ताकि शिकायतों का त्वरित निवारण किया जा सके। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।


