नगर निगम क्षेत्र के छतौनी चौक, ढाका रोड, मधुबनी घाट रोड में अतिक्रमण के कारण प्रति दिन भयंकर जाम लग रहा है। छतौनी एनएच से पायल सिनेमा, ढाका रोड में सड़क के किनारे सब्जी, फल के ठेला से दो लेन की सड़क शाम को एक लेन में तब्दील हो जाती है। ग्राहक, बाइक, टेंपो व ई-रिक्शा के कारण यहां रोज जाम लगता है। जबकि नगर निगम प्रशासन ने शहर में लग रहे भयंकर जाम की समस्या के निदान के लिए नियम लागू किया हुआ है। नियम के अनुसार कोई भी वेंडर, ठेला-रिक्शा चालक, बाइक, ई-रिक्शा, टेंपो, चारपहिया वाहन सड़क के दोनों किनारे बनाए गए सफेद पट्टी के अंदर नहीं लगाना है। ऐसा करने पर नगर निगम को इन चीजों को जब्त करना है। जिसके बाद डीटीओ फाइन लेने के बाद टेंपो, रिक्शा, ठेला, बाइक या चारपहिया को छोड़ेंगे। लेकिन, इस व्यवस्था को लागू हुए एक साल से अधिक हो गए। इसके बावजूद सफेद पट्टी के अंदर वेंडर, ठेला रिक्शा चालक, बाइक, ई-रिक्शा, टेंपो, चार पहिया वाहन धड़ल्ले से सड़क के किनारे लगाया जा रहा है। लेकिन, निगम प्रशासन के तरफ से कार्रवाई नदारद है। नतीजतन इन लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ रहता है। जहां मन हुआ गाड़ी खड़ी कर देते हैं। फिर वही हाल : नियम लगाने के कुछ दिनों तक सड़क चौड़ी दिखी नगर निगम के नए नियम का शहर की सड़कों पर कुछ दिनों तक व्यापक असर दिखा। कुछ सड़कों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश सड़कों की स्थिति बेहतर रही थी। दुकानदार व अन्य अपनी बाइक व अन्य सामान सफेद पट्टी के बाहर लगाते थे। जिसके कारण जाम की समस्या से भी लोगों को निजात मिली थी। बताया जाता है कि लोगों को जुर्माना का डर था। लेकिन, जैसे ही निगम प्रशासन का शिकंजा ढीला हुआ फिर पहले जैसा हाल हो गया है। निर्देश जारी : पार्किंग एरिया में वाहन लगाना है, लेकिन नहीं लगाया जाता शहर में जाम की समस्या के निदान को लेकर पार्किंग एरिया में वाहन लगाने का निर्देश जारी किया गया है। नगर निगम कार्यालय के सामने, नगर थाना से अगरवा ओवरब्रिज के नजदीक, बलुआ ओवरब्रिज के नीचे, कचहरी चौक जगदंबा मंदिर के नजदीक सहित अन्य जगहों पर वाहन लगाने का निर्देश दिया गया है। ताकि इधर-उधर वाहन लगाने से जाम की समस्या नहीं हो। बावजूद लोग अपने वाहन की पार्किंग चिह्नित जगह पर नही करते हैं। जहां मन हुआ बाइक व अन्य वाहन सड़क के किनारे लगा दे रहे हैं। शीघ्र छतौनी चौक के आसपास चलेगा ड्राइव सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए शीघ्र ही छतौनी चौक के आसपास अतिक्रमण ड्राइव चलाया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों व बेतरतीब वाहन लगाने वालों से जुर्माना वसूलने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। – नागमणि सिंह, नगर प्रबंधक, नगर निगम नगर निगम क्षेत्र के छतौनी चौक, ढाका रोड, मधुबनी घाट रोड में अतिक्रमण के कारण प्रति दिन भयंकर जाम लग रहा है। छतौनी एनएच से पायल सिनेमा, ढाका रोड में सड़क के किनारे सब्जी, फल के ठेला से दो लेन की सड़क शाम को एक लेन में तब्दील हो जाती है। ग्राहक, बाइक, टेंपो व ई-रिक्शा के कारण यहां रोज जाम लगता है। जबकि नगर निगम प्रशासन ने शहर में लग रहे भयंकर जाम की समस्या के निदान के लिए नियम लागू किया हुआ है। नियम के अनुसार कोई भी वेंडर, ठेला-रिक्शा चालक, बाइक, ई-रिक्शा, टेंपो, चारपहिया वाहन सड़क के दोनों किनारे बनाए गए सफेद पट्टी के अंदर नहीं लगाना है। ऐसा करने पर नगर निगम को इन चीजों को जब्त करना है। जिसके बाद डीटीओ फाइन लेने के बाद टेंपो, रिक्शा, ठेला, बाइक या चारपहिया को छोड़ेंगे। लेकिन, इस व्यवस्था को लागू हुए एक साल से अधिक हो गए। इसके बावजूद सफेद पट्टी के अंदर वेंडर, ठेला रिक्शा चालक, बाइक, ई-रिक्शा, टेंपो, चार पहिया वाहन धड़ल्ले से सड़क के किनारे लगाया जा रहा है। लेकिन, निगम प्रशासन के तरफ से कार्रवाई नदारद है। नतीजतन इन लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ रहता है। जहां मन हुआ गाड़ी खड़ी कर देते हैं। फिर वही हाल : नियम लगाने के कुछ दिनों तक सड़क चौड़ी दिखी नगर निगम के नए नियम का शहर की सड़कों पर कुछ दिनों तक व्यापक असर दिखा। कुछ सड़कों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश सड़कों की स्थिति बेहतर रही थी। दुकानदार व अन्य अपनी बाइक व अन्य सामान सफेद पट्टी के बाहर लगाते थे। जिसके कारण जाम की समस्या से भी लोगों को निजात मिली थी। बताया जाता है कि लोगों को जुर्माना का डर था। लेकिन, जैसे ही निगम प्रशासन का शिकंजा ढीला हुआ फिर पहले जैसा हाल हो गया है। निर्देश जारी : पार्किंग एरिया में वाहन लगाना है, लेकिन नहीं लगाया जाता शहर में जाम की समस्या के निदान को लेकर पार्किंग एरिया में वाहन लगाने का निर्देश जारी किया गया है। नगर निगम कार्यालय के सामने, नगर थाना से अगरवा ओवरब्रिज के नजदीक, बलुआ ओवरब्रिज के नीचे, कचहरी चौक जगदंबा मंदिर के नजदीक सहित अन्य जगहों पर वाहन लगाने का निर्देश दिया गया है। ताकि इधर-उधर वाहन लगाने से जाम की समस्या नहीं हो। बावजूद लोग अपने वाहन की पार्किंग चिह्नित जगह पर नही करते हैं। जहां मन हुआ बाइक व अन्य वाहन सड़क के किनारे लगा दे रहे हैं। शीघ्र छतौनी चौक के आसपास चलेगा ड्राइव सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए शीघ्र ही छतौनी चौक के आसपास अतिक्रमण ड्राइव चलाया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों व बेतरतीब वाहन लगाने वालों से जुर्माना वसूलने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। – नागमणि सिंह, नगर प्रबंधक, नगर निगम


