video News: कांग्रेस को अपने प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं पर विश्वास नहीं: डॉ. अनिल पटेल

video News: कांग्रेस को अपने प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं पर विश्वास नहीं: डॉ.  अनिल पटेल

अहमदाबाद. गुजरात प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ.अनिल पटेल ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव में रिसोर्ट पॉलिटिक्स कर रही है। कांग्रेस नामांकन-पत्र भरने से पहले प्रत्याशी खोजो अभियान चला रही थी। सही तो यह है कि पार्टी को 10005 सीटों पर प्रत्याशी नहीं मिल रहे थे।उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को करीब 60 फीसदी ही प्रत्याशी मिले हैं। अब पार्टी प्रत्याशी छिपाओ अभियान चला रही है। मतगणना के दिन 28 अप्रेल को भी कांग्रेस यही अभियान चलाएगी। पार्टी को को अपने प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं पर विश्वास नहीं है। जब कांग्रेस को खुद पर विश्वास नहीं है, ऐसे में गुजरात की जनता कांग्रेस पर कैसे विश्वास करेगी। गुजरात में कांग्रेस के लिए पूरी जनता में विश्वास की कमी है। चर्चा है कि पार्टी अपने कुछ उम्मीदवारों को किसी रिसोर्ट में लेकर गई है, ताकि भाजपा उन पर दबाव डालकर उनसे नामांकन-पत्र वापस न दिलवा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *