ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में टक्कर, 2 युवकों की मौत:ट्रैक्टर ड्राइवर गंभीर घायल, सीमलवाड़ा राजपुर चौराहे के पास हुआ हादसा

ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में टक्कर, 2 युवकों की मौत:ट्रैक्टर ड्राइवर गंभीर घायल, सीमलवाड़ा राजपुर चौराहे के पास हुआ हादसा

डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को सीमलवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, पारडा दरियाटी निवासी किशन और उसका साथी प्रवीण बाइक पर जा रहे थे। सीमलवाड़ा राजपुर चौराहे के पास सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशन और प्रवीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल गंभीर हालत में रेफर
ट्रैक्टर ड्राइवर महावीर बैरवा भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *