लखनऊ में अब रातें भी रौनक से भरने जा रही हैं। (एलडीए) गोमती नगर विस्तार स्थित के बाहर इंदौर की तर्ज पर शहर का पहला ‘डे-नाइट मार्केट’ विकसित करने जा रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और लक्ष्य अगस्त तक इसे जनता के लिए खोलने का रखा गया है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार के मुताबिक, यह मार्केट और जैसे इंदौर के प्रसिद्ध नाइट फूड हब की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जहां देर रात तक खाने-पीने और खरीदारी की रौनक बनी रहती है। लखनऊ का यह पहला संगठित बाजार होगा, जो देर रात तक संचालित रहेगा। 100 दुकानों में मिलेगा स्वाद और खरीदारी का संगम जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-6 के पास बनने वाले इस मार्केट में करीब 100 दुकानों और कियोस्क का निर्माण होगा। यहां फूड स्टॉल्स के साथ हस्तशिल्प और अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध होंगे, जिससे यह जगह परिवार और युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया बढ़ावा एलडीए का मानना है कि इस प्रोजेक्ट से शहर में नाइट टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि लोग रात में भी सुरक्षित माहौल में समय बिता सकें। किराया 5000 रुपये तक, लॉटरी से होगा आवंटन मार्केट में दुकानों का अधिकतम किराया 5000 रुपये तय किया गया है। दुकानों का आवंटन लॉटरी के जरिए होगा और वेंडर्स के साथ एक साल का एग्रीमेंट किया जाएगा। खास बातें एक नजर में इंदौर के नाइट मार्केट मॉडल पर होगा विकास करीब 100 दुकानों का निर्माण लोकेशन: जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमती नगर विस्तार अगस्त तक तैयार करने का लक्ष्य सिटिंग एरिया, लाइटिंग और पार्किंग जैसी सुविधाएं इस डे-नाइट मार्केट के शुरू होने के बाद लखनऊ में भी इंदौर जैसी नाइट लाइफ की झलक देखने को मिलेगी।


