शेखपुरा में बाबा साहेब जयंती पर समारोह:टाउन हॉल में मुख्य कार्यक्रम, DM-SP सहित कई ऑफिसर हुए शामिल

शेखपुरा में बाबा साहेब जयंती पर समारोह:टाउन हॉल में मुख्य कार्यक्रम, DM-SP सहित कई ऑफिसर हुए शामिल

शेखपुरा में मंगलवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य समारोह जिला अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ द्वारा शहर के टाउन हॉल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शेखर आनंद, एसपी बलिराम कुमार चौधरी, डीडीसी संजय कुमार, एडीएम लखींद्र पासवान सहित संघ के अध्यक्ष मत्स्य पालन पदाधिकारी अरुण कुमार और सचिव ड्रग इंस्पेक्टर रंजन कुमार भी उपस्थित रहे। इनके अलावा अधिवक्ता सनोज रजक, मार्कोस, जगजीवन राम, आशीष मांझी, प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और जिले के गणमान्य लोग मौजूद थे। शुभारंभ अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इससे पूर्व, कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय स्थित चांदनी चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। चांदनी चौक से बड़ी संख्या में लोग जुलूस की शक्ल में टाउन हॉल पहुंचे। जुलूस के दौरान नगर क्षेत्र में बाबा साहेब के आदर्शों और विचारों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए विभिन्न नारे लगाए गए। टाउन हॉल पहुंचने पर पूरा माहौल ‘जय भीम’ के नारों से गूंज उठा। शामिल अतिथियों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने की अपील की मुख्य समारोह में शामिल अतिथियों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब ने शिक्षा पर सर्वाधिक जोर दिया था, क्योंकि शिक्षा ही लोगों के जीवन में बदलाव ला सकती है। अतिथियों ने कहा कि लोगों के बीच व्याप्त असमानता, अन्याय और गरीबी को दूर करने का शिक्षा एक सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कलेक्ट्रेट परिसर में भी जिलाधिकारी और एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। चांदनी चौक स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर एसडीओ प्रियंका कुमारी और एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी फूल माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया। शेखपुरा में मंगलवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य समारोह जिला अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ द्वारा शहर के टाउन हॉल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शेखर आनंद, एसपी बलिराम कुमार चौधरी, डीडीसी संजय कुमार, एडीएम लखींद्र पासवान सहित संघ के अध्यक्ष मत्स्य पालन पदाधिकारी अरुण कुमार और सचिव ड्रग इंस्पेक्टर रंजन कुमार भी उपस्थित रहे। इनके अलावा अधिवक्ता सनोज रजक, मार्कोस, जगजीवन राम, आशीष मांझी, प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और जिले के गणमान्य लोग मौजूद थे। शुभारंभ अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इससे पूर्व, कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय स्थित चांदनी चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। चांदनी चौक से बड़ी संख्या में लोग जुलूस की शक्ल में टाउन हॉल पहुंचे। जुलूस के दौरान नगर क्षेत्र में बाबा साहेब के आदर्शों और विचारों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए विभिन्न नारे लगाए गए। टाउन हॉल पहुंचने पर पूरा माहौल ‘जय भीम’ के नारों से गूंज उठा। शामिल अतिथियों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने की अपील की मुख्य समारोह में शामिल अतिथियों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब ने शिक्षा पर सर्वाधिक जोर दिया था, क्योंकि शिक्षा ही लोगों के जीवन में बदलाव ला सकती है। अतिथियों ने कहा कि लोगों के बीच व्याप्त असमानता, अन्याय और गरीबी को दूर करने का शिक्षा एक सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कलेक्ट्रेट परिसर में भी जिलाधिकारी और एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। चांदनी चौक स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर एसडीओ प्रियंका कुमारी और एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी फूल माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *