मुजफ्फरपुर में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती:मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि; प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम-एसएसपी रहे मौजूद

मुजफ्फरपुर में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती:मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि; प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम-एसएसपी रहे मौजूद

भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती कलेक्ट्रेट परिसर में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर उपवन में अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य अतिथियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र, उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम, नगर आयुक्त रितुराज प्रताप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) तुषार कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी (पश्चिमी) आकांक्षा आनंद समेत कई अधिकारी व कर्मचारी संघ के सदस्य शामिल रहे। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संघ की ओर से भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया, जबकि समारोह की अध्यक्षता प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने की। बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया समारोह में वक्ताओं ने बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार, आदर्श और सिद्धांत आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह और स्कूल बैग प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती कलेक्ट्रेट परिसर में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर उपवन में अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य अतिथियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र, उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम, नगर आयुक्त रितुराज प्रताप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) तुषार कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी (पश्चिमी) आकांक्षा आनंद समेत कई अधिकारी व कर्मचारी संघ के सदस्य शामिल रहे। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संघ की ओर से भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया, जबकि समारोह की अध्यक्षता प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने की। बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया समारोह में वक्ताओं ने बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार, आदर्श और सिद्धांत आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह और स्कूल बैग प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *