किशनगंज में नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध मौत से हड़कंप:बिना पंजीकरण केंद्र का खुलासा, DM ने जांच के दिए आदेश, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

किशनगंज में नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध मौत से हड़कंप:बिना पंजीकरण केंद्र का खुलासा, DM ने जांच के दिए आदेश, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

किशनगंज में एक नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी विशाल राज ने जिले में संचालित सभी नशा मुक्ति केंद्रों की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियम विरुद्ध पाए जाने वाले केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना सोमवार को सामने आई, जब बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लोहागड़ा निवासी मोहम्मद कलाम (पिता इस्माइल) की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कलाम की पीट-पीटकर हत्या की गई है। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले थे। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद केंद्र के कर्मी फरार हो गए
नशा मुक्ति केंद्र के संचालक ने परिजनों को कलाम की तबीयत खराब होने की सूचना दी थी। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराने के बाद केंद्र के कर्मी फरार हो गए थे। हालांकि, बाद में बिचौलियों की मिलीभगत से मामला शांत करा दिया गया और परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर चले गए। जिलाधिकारी विशाल राज ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि संबंधित नशा मुक्ति केंद्र का पंजीकरण नहीं कराया गया था। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलाम को नौ दिन पहले यहां भर्ती कराया गया था
यह नशा मुक्ति केंद्र ‘सूफिया चैरिटेबल ट्रस्ट’ के नाम से संचालित है। बताया जाता है कि सूखे नशे के आदी कलाम को नौ दिन पहले यहां भर्ती कराया गया था, लेकिन दसवें दिन उसकी मौत हो गई। कलाम की शादी आठ महीने पहले ही हुई थी। हाल के दिनों में जिले में कई नशा मुक्ति केंद्र खुले हैं, जो अक्सर निर्धारित मानकों का पालन किए बिना ही संचालित हो रहे हैं। इस घटना के बाद शहर के बुद्धिजीवियों ने ऐसे केंद्र संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। किशनगंज में एक नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी विशाल राज ने जिले में संचालित सभी नशा मुक्ति केंद्रों की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियम विरुद्ध पाए जाने वाले केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना सोमवार को सामने आई, जब बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लोहागड़ा निवासी मोहम्मद कलाम (पिता इस्माइल) की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कलाम की पीट-पीटकर हत्या की गई है। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले थे। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद केंद्र के कर्मी फरार हो गए
नशा मुक्ति केंद्र के संचालक ने परिजनों को कलाम की तबीयत खराब होने की सूचना दी थी। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराने के बाद केंद्र के कर्मी फरार हो गए थे। हालांकि, बाद में बिचौलियों की मिलीभगत से मामला शांत करा दिया गया और परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर चले गए। जिलाधिकारी विशाल राज ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि संबंधित नशा मुक्ति केंद्र का पंजीकरण नहीं कराया गया था। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलाम को नौ दिन पहले यहां भर्ती कराया गया था
यह नशा मुक्ति केंद्र ‘सूफिया चैरिटेबल ट्रस्ट’ के नाम से संचालित है। बताया जाता है कि सूखे नशे के आदी कलाम को नौ दिन पहले यहां भर्ती कराया गया था, लेकिन दसवें दिन उसकी मौत हो गई। कलाम की शादी आठ महीने पहले ही हुई थी। हाल के दिनों में जिले में कई नशा मुक्ति केंद्र खुले हैं, जो अक्सर निर्धारित मानकों का पालन किए बिना ही संचालित हो रहे हैं। इस घटना के बाद शहर के बुद्धिजीवियों ने ऐसे केंद्र संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *