Jodhpur Crime: जयपुर के बाद जोधपुर में बेटियों से शर्मनाक करतूत, मासूम के साथ की गंदी हरकत

Jodhpur Crime: जयपुर के बाद जोधपुर में बेटियों से शर्मनाक करतूत, मासूम के साथ की गंदी हरकत

जोधपुर। जयपुर के बाद जोधपुर में भी बेटियों से शर्मनाक करतूत सामने आई है। शहर के एक थाना क्षेत्र में एक युवक पिछले कई दिनों से बेटियों पर गंदी नजरें गड़ाए हुए था। उसने मोहल्ले में खेल रही बेटियों से 15 दिन में तीन बार शर्मनाक हरकतें की। आखिरकार, बेटियाें ने आवाज उठाई तो पुलिस हरकत में आई और 24 घंटे में आरोपी को दबोच लिया। आरोपी मोटर गैराज में काम करता है।

यह वीडियो भी देखें

जीप लेकर आया था बदमाश

दरअसल, शाम को कुछ बालिकाएं अपने घर के बाहर वॉक कर रही थी। इस दौरान जीप लेकर आए बदमाश ने एक बालिका से गंदी हरकत कर दी। बालिका चिल्लाई तो वह जीप दौड़ाकर भाग छूटा। यही युवक 13 दिन पहले इसी बालिका की छोटी बहन के साथ ऐसी हरकत कर चुका। इस घटना के बाद बेटियों की सुरक्षा को लेकर मोहल्लेवासी आक्रोशित हो गए। पुलिस को सूचना दी। लोगों ने आरोपी की जीप के नंबर नोट कर लिए। जीप नंबरों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान करते हुए श्रेयांस चौधरी पुत्र गोबरराम को 24 घंटे में दबोच लिया।

रातभर आरोपी को ढूंढ़ती रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में रातभर घूमती रही। सुबह उसे हिरासत में ले लिया। थानाप्रभारी की अगुवाई में टीम ने आरोपी को 24 घंटे में ढूंढ़ निकाला। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से घटनास्थल की तस्दीक कराई जाएगी। घटना में उपयोग ली गई मोटरसाइकिल और जीप को पुलिस ने जब्त किया है।

जयपुर में हुई थी छेड़छाड़

गौरतलब है कि इससे पहले जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवती के साथ हुई छेड़छाड़ हुई और उसकी रील बनाकर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में शामिल चार जनों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि मनराज मीणा, सुदामा मीणा, महेश बंजारा निवासी रानीपुरा, थाना नगरफोर्ट, जिला टोंक और लोकेश बंजारा निवासी कीरतपुरा, थाना बांदीकुई, जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया था।

वहीं युवती ने कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया, तब पुलिस ने खुद मुकदमा दर्ज कर यह कार्रवाई की है। आरोपी सुदामा मीणा खुद की बाइक पर पीछे बैठा था और मनराज मीणा बाइक चला रहा था। पीछे दूसरी बाइक लोकेश चला रहा था और महेश वीडियो बना रहा था। महेश ने पुलिस को बताया कि सुदामा ने अपना मोबाइल उसे वीडियो बनाने के लिए दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *