हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर का अपना दल रैली हमले का कबूलनामा:बोला- पहले पता होता तो कई गिरे पड़े होते, फिर एक नही 10 लाख इनाम होता

हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर का अपना दल रैली हमले का कबूलनामा:बोला- पहले पता होता तो कई गिरे पड़े होते, फिर एक नही 10 लाख इनाम होता

बर्रा थाने के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर का अपनादल एस की रैली में पथराव और हमला करने का कबूलनामा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हिस्ट्रीशीटर कह रहा है, उसके विरोधी ने जान बूझ कर रैली घर के बाहर से निकाली, इसलिए उस पर पथराव कर दिया। उसने कहा कि अगर कहीं पहले से पता होता तो कई लोग गिरते… और फिर इनाम एक लाख नहीं, 10 लाख रुपए घोषित हुआ होता। 28 जनवरी 2024 को हिस्ट्रीशीटर ने किया था हमला बता दें कि 28 जनवरी 2024 में अपना दल एस की रैली में हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर और उसके साथियों ने जमकर पथराव और लाठी-डंडों से हमला किया था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। मामले में हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जिसके बाद वह फरार हो गया था, उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अपना दल (एस) की सामाजिक न्याय रैली में हुए पथराव की घटना को लेकर भी चौंकाने वाला दावा किया। वह खुद को इस घटना का जिम्मेदार बताते हुए फिल्म रईस के इधर से नहीं आने का डायलाग का जिक्र किया। उसने एक पॉडकॉस्ट में कहा कि रईस मूवी देखी है… रईस में शाहरूख खान कहता है, इधर से नहीं आने का। वो मेरा विरोधी था, रैली कही और से निकलनी थी, मुझे दिखाने के लिए उसने मेरे घर से रैली निकाली। बस मान, सम्मान की बात आ गई। घर के नीचे से मत निकलो… हिस्ट्रीशीटर ने कहा कि अगर मुझे पहले से पता होता तो, ज्यादा अच्छा होता, कई गिरे पड़े होते। उसने कहा कि एक लाख का इनाम हो गया तो फिर लगा कि सरेंडर करना पड़ेगा। फिर एक बड़े भाई कि उनके आर्शीवाद से मुझे सरेंडर कराया गया। बर्रा के हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर के खिलाफ 32 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पॉडकॉस्ट में गर्लफ्रेंड को गाड़ियों से घुमाने के सवाल पर उसने कहा कि गर्लफ्रेंड का बर्थडे था, वरना गाड़ियां गिन नहीं पाता शासन-प्रशासन। बता दें कि गर्लफ्रेंड के बर्थडे के दिन अजय ठाकुर काले रंग की बिना नंबरों की स्कार्पियों के साथ 12 गाड़ियों का काफिला लेकर निकला था, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उस पर कार्रवाई की थी। दो साल बाद भी बर्रा पुलिस न लगा पाई चार्जशीट अपना दल एस की रैली में पथराव और जानलेवा हमले के बाद हरकत में आई पुलिस ने अपना दल एस के महासचिव आलोक कुमार वर्मा की तहरीर पर अजय ठाकुर समेत आठ के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी, हालांकि पुलिस दो साल से ज्यादा समय बीतने के बाद मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई है। डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। चार्जशीट दाखिल क्यों नहीं हुई इसपर जवाब मांगा जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *