दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। केस दर्जकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। 3 युवकों पर आरोप लगा है। थाने में दिए आवेदन के मुताबिक लड़की(15) रविवार की रात घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद कुशेश्वरस्थान के एक भूसा घर में बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाय। होश में आने पर पीड़िता ने बताया कि आम के बगीचे पास तीन युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। वहां से उठाकर भूसा घर में ले गए। जहां बारी-बारी से रेप किया। हालत बिगड़ने पर सभी भाग निकले। पीड़िता के बयान के आधार पर बिरौल थाना में उसकी मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। नामजद आरोपियों में भदहर गांव निवासी किशन शर्मा (21), ओकिल मुखिया (20) और एक अज्ञात युवक शामिल है। चाचा का आरोप- पुलिस ने संतोषजनक कार्रवाई नहीं की पीड़िता के चाचा ने बताया कि मेरी भतीजी को तीनों युवक जबरन उठाकर पोखर के दूसरे किनारे ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मेरा घर पोखर के एक किनारे पर है, जबकि घटना दूसरे किनारे पर हुई। बच्ची को भूसा घर में रखा गया था। जब उसे खोजते हुए पहुंचे तो बच्ची की आवाज सुनाई दी। इसके बाद वहां से तुरंत उठाकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। अस्पताल में होश आने के बाद पीड़िता ने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवार के सदस्य रात में ही थाना पहुंचे, लेकिन वहां कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी ने रात में आवेदन नहीं होने पर वापस भेज दिया। सुबह लिखित आवेदन लेकर आने को कहा। पहले दिन थाना प्रभारी ने लौटाया हमलोग पढ़े-लिखे नहीं है। थाना प्रभारी से मौखिक बयान के आधार पर आवेदन लिखने का अनुरोध किया, लेकिन इसे भी ठुकरा दिया गया। इसके बाद अगले दिन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। किशन शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट एवं जेजे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है। 2 आरोपियों की पहचान वहीं, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने सोमवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि घटना में कुल तीन लोग शामिल है, जिनमें से दो युवकों की पहचान पीड़िता ने कर ली है। जबकि एक आरोपी अज्ञात है। टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमाकी शुरू कर दी गई है। दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। केस दर्जकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। 3 युवकों पर आरोप लगा है। थाने में दिए आवेदन के मुताबिक लड़की(15) रविवार की रात घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद कुशेश्वरस्थान के एक भूसा घर में बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाय। होश में आने पर पीड़िता ने बताया कि आम के बगीचे पास तीन युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। वहां से उठाकर भूसा घर में ले गए। जहां बारी-बारी से रेप किया। हालत बिगड़ने पर सभी भाग निकले। पीड़िता के बयान के आधार पर बिरौल थाना में उसकी मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। नामजद आरोपियों में भदहर गांव निवासी किशन शर्मा (21), ओकिल मुखिया (20) और एक अज्ञात युवक शामिल है। चाचा का आरोप- पुलिस ने संतोषजनक कार्रवाई नहीं की पीड़िता के चाचा ने बताया कि मेरी भतीजी को तीनों युवक जबरन उठाकर पोखर के दूसरे किनारे ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मेरा घर पोखर के एक किनारे पर है, जबकि घटना दूसरे किनारे पर हुई। बच्ची को भूसा घर में रखा गया था। जब उसे खोजते हुए पहुंचे तो बच्ची की आवाज सुनाई दी। इसके बाद वहां से तुरंत उठाकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। अस्पताल में होश आने के बाद पीड़िता ने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवार के सदस्य रात में ही थाना पहुंचे, लेकिन वहां कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी ने रात में आवेदन नहीं होने पर वापस भेज दिया। सुबह लिखित आवेदन लेकर आने को कहा। पहले दिन थाना प्रभारी ने लौटाया हमलोग पढ़े-लिखे नहीं है। थाना प्रभारी से मौखिक बयान के आधार पर आवेदन लिखने का अनुरोध किया, लेकिन इसे भी ठुकरा दिया गया। इसके बाद अगले दिन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। किशन शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट एवं जेजे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है। 2 आरोपियों की पहचान वहीं, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने सोमवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि घटना में कुल तीन लोग शामिल है, जिनमें से दो युवकों की पहचान पीड़िता ने कर ली है। जबकि एक आरोपी अज्ञात है। टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमाकी शुरू कर दी गई है।


