अब महाकाल मंदिर की भस्मारती की भी तत्काल बुकिंग होगी:मंदिर समिति ने ऑफलाइन परमिशन बंद की, एक दिन पहले खुलेगी विंडो

महाकालेश्वर मंदिर की भस्मारती की परमिशन को लेकर मंदिर समिति ने बड़ा बदलाव किया है। एक दिन पहले मिलने वाली नि:शुल्क ऑफलाइन परमिशन को बंद कर अब उसे भी ऑनलाइन कर दिया गया है। साथ ही तीन माह पहले होने वाली भस्मारती की बुकिंग का समय बदलकर उसे एक माह कर दिया है। महाकालेश्वर मंदिर समिति ने भस्मारती परमिशन के नियमों को लेकर दो बड़े बदलाव किए हैं। श्रद्धालुओं को जहां सुविधा दी है, तो वहीं नि:शुल्क मिलने वाली भस्मारती परमिशन के लिए भी श्रद्धालुओं को 200 रुपए चुकाने होंगे। परमिशन के लिए घंटों खड़ा नहीं होना पड़ेगा महाकाल मंदिर में करीब 1700 भस्म आरती की परमिशन रोजाना ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से होती थी। जिसमें 300 परमिशन ऑफलाइन होती थी जिसमें श्रद्धालुओं को एक दिन पहले महाकाल मंदिर के काउंटर पर करीब 5 से 6 घंटे लाइन में लगकर आरती की परमिशन के लिए खड़े होना पड़ता था। अब परिमशन के लिए श्रद्धालुओं घंटों तक खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। महाकाल मंदिर समिति ने 9 अप्रैल से ऑफलाइन परमिशन को पूरी तरह से बंद कर दिया है। श्रद्धालु एक दिन पहले होने वाली बुकिंग को तत्काल कोटे का नाम देकर 300 परमिशन एक दिन पहले ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। इसके लिए महाकाल मंदिर की वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ के माध्यम से 200 रुपए प्रति श्रद्धालु को ऑनलाइन मंदिर समिति को देना होगा। ऐसे की जा सकेगी बुकिंग तत्काल भस्मारती बुकिंग के लिए चयनित तिथि से 1 दिन पहले सुबह 8:00 बजे पोर्टल खुलेगा। (जैसे- यदि आपको 15 अप्रैल के लिए बुकिंग करनी है, तो पोर्टल 14 अप्रैल सुबह 8:00 बजे खुलेगा)। भस्मारती बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी। बुकिंग सिर्फ 300 दर्शनर्थियों के लिए होगी। नियमित परमिशन की एक माह पहले खुलेगी विंडो महाकाल मंदिर की भस्मारती की सामान्य ऑनलाइन बुकिंग में बदलाव किया गया है। पहले विंडो तीन माह पहले खुलती थी, लेकिन नए नियम के तहत एक माह पहले खुलेगी। मई माह के लिए नियमित बुकिंग विंडो 21 अप्रैल 2026 को सुबह 8:00 बजे खुलेगी। जून माह एवं आगामी महीनों हेतु बुकिंग एक महीने पहले, हर माह की 1 तारीख को सुबह 8:00 बजे खुलेगी। जून की बुकिंग 1 मई से और जुलाई की बुकिंग 1 जून से प्रारंभ होगी। संध्या आरती और शयन आरती में कर चुके हैं बदलाव महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधा और सुगम दर्शन व्यवस्था हेतु मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भगवान की नित्य होने वाली त्रिकाल आरती बुकिंग प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी और ऑनलाइन कर दिया गया है। संध्या आरती और रात में होने वाली शयन आरती में भक्तों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने 19 फरवरी से श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती की तरह संध्या आरती और शयन आरती में दर्शन के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग शुरू की थी। इन दोनों आरती में भी भक्तों को प्रवेश के लिए 250-250 रुपए प्रति व्यक्ति चुकाने पड़ रहे है। शुल्क नहीं देने वाले भक्तों को चलित दर्शन की व्यवस्था की गई थी। ये खबर भी पढ़ें… भस्म आरती में शामिल हुए मिलिंद सोमन और नितीश राणा विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान फिल्म अभिनेता मिलिंद सोमन और क्रिकेटर नितीश राणा ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। दोनों सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। नितीश राणा अपनी पत्नी साँची मारवाह के साथ, जबकि मिलिंद सोमन पत्नी अंकिता कोंवर के साथ रात करीब 2 बजे मंदिर पहुंचे।पूरी खबर पढ़ें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *