किशनगंज पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले 48 घंटों के दौरान 12 बछड़े जब्त किए गए हैं। साथ ही एक पिकअप वैन के चालक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई मस्तान चौक पर वाहन जांच के दौरान की गई। पुलिस ने मस्तान चौक पर एक पिकअप वैन (BR11GG 1738) को रोका, जिसमें 12 बछड़ों को क्रूरतापूर्वक बांधकर बिना वैध कागजात के ले जाया जा रहा था। इन बछड़ों को तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर धनपुरा पिकेट द्वारा की गई। पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है। पूर्णिया जिले का था ड्राइवर गिरफ्तार चालक की पहचान पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र के श्रीपुर मलहापुर निवासी 32 वर्षीय अब्दुल रहमान के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कोचाधामन थाना में कांड संख्या 203/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 317 (5) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी संतोष कुमार ने आम जनता से मवेशी तस्करी को रोकने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। किशनगंज पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले 48 घंटों के दौरान 12 बछड़े जब्त किए गए हैं। साथ ही एक पिकअप वैन के चालक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई मस्तान चौक पर वाहन जांच के दौरान की गई। पुलिस ने मस्तान चौक पर एक पिकअप वैन (BR11GG 1738) को रोका, जिसमें 12 बछड़ों को क्रूरतापूर्वक बांधकर बिना वैध कागजात के ले जाया जा रहा था। इन बछड़ों को तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर धनपुरा पिकेट द्वारा की गई। पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है। पूर्णिया जिले का था ड्राइवर गिरफ्तार चालक की पहचान पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र के श्रीपुर मलहापुर निवासी 32 वर्षीय अब्दुल रहमान के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कोचाधामन थाना में कांड संख्या 203/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 317 (5) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी संतोष कुमार ने आम जनता से मवेशी तस्करी को रोकने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।


