कौशांबी में युवक ने फांसी लगाई:बहन ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, जांच में जुटी पुलिस

कौशांबी में युवक ने फांसी लगाई:बहन ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, जांच में जुटी पुलिस

कौशांबी के कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बहन के ससुराल वालों पर प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के कड़ा निवासी विकास मौर्य ने सोमवार शाम को फांसी लगा ली। मृतक के पिता तरुण कुमार मौर्य ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बेटी के ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, तरुण कुमार मौर्य ने अपनी बेटी प्रीति मौर्य की शादी 11 मार्च 2023 को फतेहपुर निवासी सौरभ उर्फ प्रिंस से की थी। शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल वालों से संबंध बिगड़ गए थे। बीते 16 मार्च 2026 को मंझनपुर में एक विवाद भी हुआ था। इसके बाद से ससुराल वाले विकास को फोन पर धमकियां दे रहे थे कि वे उसकी बहन को जलाकर मार डालेंगे और परिवार को दुर्घटना में खत्म कर देंगे। इन लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर विकास ने सोमवार शाम को यह कदम उठाया। जब तक परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। कड़ा धाम कोतवाली के थाना प्रभारी विनीत सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *