4 रुपए के लिए सिपाही ने दुकानदार पर तानी पिस्टल:मुजफ्फरपुर में लस्सी पीने के बाद हुई कहासुनी, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड; FIR दर्ज

4 रुपए के लिए सिपाही ने दुकानदार पर तानी पिस्टल:मुजफ्फरपुर में लस्सी पीने के बाद हुई कहासुनी, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड; FIR दर्ज

मुजफ्फरपुर में हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात एक सिपाही की दबंगई का मामला सामने आया है। महज 4 रुपए के विवाद में सिपाही ने पान दुकानदार पर पिस्टल तान दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में कार्रवाई करते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने आरोपी सिपाही दीपू कुमार पाल को निलंबित कर दिया है। साथ ही सिवाईपट्टी थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद से सिपाही गिरफ्तारी के डर से फरार है। दोस्त को लस्सी पिलाने पहुंचा था सिपाही दीपू कुमार पाल मोतीपुर हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात था। ड्यूटी के बाद वह सिविल ड्रेस में सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के नेकनाम चौक स्थित एक पान दुकान पर अपने दोस्त के साथ पहुंचा था। इसी दौरान लस्सी पीने के बाद 4 रुपए के लेन-देन को लेकर दुकानदार से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सिपाही ने अपनी पिस्टल निकालकर दुकानदार पर तान दी और उसे धमकाने लगा। हालांकि, उसकी यह पूरी हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने की कार्रवाई वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की, जिसमें मामला सत्य पाया गया। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर सिपाही को तत्काल निलंबित करते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। मुजफ्फरपुर में हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात एक सिपाही की दबंगई का मामला सामने आया है। महज 4 रुपए के विवाद में सिपाही ने पान दुकानदार पर पिस्टल तान दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में कार्रवाई करते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने आरोपी सिपाही दीपू कुमार पाल को निलंबित कर दिया है। साथ ही सिवाईपट्टी थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद से सिपाही गिरफ्तारी के डर से फरार है। दोस्त को लस्सी पिलाने पहुंचा था सिपाही दीपू कुमार पाल मोतीपुर हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात था। ड्यूटी के बाद वह सिविल ड्रेस में सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के नेकनाम चौक स्थित एक पान दुकान पर अपने दोस्त के साथ पहुंचा था। इसी दौरान लस्सी पीने के बाद 4 रुपए के लेन-देन को लेकर दुकानदार से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सिपाही ने अपनी पिस्टल निकालकर दुकानदार पर तान दी और उसे धमकाने लगा। हालांकि, उसकी यह पूरी हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने की कार्रवाई वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की, जिसमें मामला सत्य पाया गया। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर सिपाही को तत्काल निलंबित करते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *