अगर आप ब्राइड-टू-बी हैं या आपकी शादी हाल ही में हुए है, तो कपड़ों के साथ आपको अपनी एक्सेसरीज के कलेक्शन पर भी खास ध्यान देना चाहिए। खासतौर पर नई ब्राइड्स को अलग-अलग तरह के इयररिंग्स को अपने कलेक्शन में जरुर शामिल करना चाहिए। आजकल इयररिंग्स में सिल्वर झुमकी लेने काफी चलन है। इस आर्टिकल में हम आपको सिल्वर झुमकी के कुछ ऐसे डिजाइंस के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप जरुर खरीदें।
फ्लोरल ऑक्सीडाइज्ड झुमकी
यह खूबसूरत झुमकी आपके ट्रेडिशनल अंदाज को और भी आकर्षक बना देगी। ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर फिनिश में तैयार की गई यह ज्वेलरी क्लासिक और एलीगेंट लुक देती है। इसके ऊपरी हिस्से में फ्लोरल डिजाइन और नीचे लगे घुंघरू इसे खास और ट्रेंडी बनाते हैं। आप इसे सिल्क साड़ी या एथनिक सूट के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। बाजार में इसी स्टाइल की कई वैरायटी भी उपलब्ध हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। साथ ही, हाफ-टाई हेयरस्टाइल के साथ इसे पहनकर आप अपने पूरे लुक को और भी परफेक्ट बना सकती हैं।
पर्ल झुमकी डिजाइन
पर्ल डिजान की झुमकी सभी नई ब्राइड्स के पास जरुर होनी चाहिए। इस तरह की झुमकी आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन के जरिए खरीद सकते हैं। सिल्वर झुमकी में मोतियों को ये खूबसूरत कॉम्बिनेशन आपके लुक को खास बना सकती है। यह झमुका आपको रॉयल लुक देगा। इस झुमके को आप सिल्क साड़ी, बनारसी या अनारकली सूट के साथ पहन सकती है।
हूप स्टाइल झुमकी
इस झुमकी को आप पहली रसोई या फिर किसी रिश्तेदार के घर डिनर पर जाते समय पहन सकते हैं। ये आपको बिल्कुल मॉर्डन और ट्रेंडी लुक देगा। पूरी झुमकी में लगे स्टोन्स आपको लुक को एलिगेंट बना सकते हैं। यह काफी लाइटवेट होते हैं जिसे कैरी करना भी काफी आसान है। इसके साथ आप गले में मंगलसूत्र पहन सकते हैं।
मल्टीकलर झुमकी
अगर आप न्यूली मैरिड हैं, तो आप इस तरह की झुमकी पहन सकते हैं। इन झुमकियों को आप साड़ी या सूट के साथ पहन सकती हैं। मल्टीकलर की झुमकी आप किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं, हर एक परिधान में चार चांद लगा देगा।


