बंगाल चुनाव से पहले नेताजी के पोते TMC में शामिल:चंद्र कुमार बोले- BJP बांटने वाली राजनीति करती है; पीएम का आज तमिलनाडु में वर्चुअल संवाद

बंगाल चुनाव से पहले नेताजी के पोते TMC में शामिल:चंद्र कुमार बोले- BJP बांटने वाली राजनीति करती है; पीएम का आज तमिलनाडु में वर्चुअल संवाद

सुभाष चंद्र बोस के पोते और पूर्व बीजेपी नेता चंद्र कुमार बोस रविवार को टीएमसी में शामिल हो गए। बोस ने राज्य मंत्री ब्रात्य बसु और TMC सांसद कीर्ति आजाद की मौजूदगी में सत्ताधारी पार्टी जॉइन की। टीएमसी में शामिल होने के बाद चंद्र कुमार ने कहा- आज हम देख रहे हैं कि BJP बांटने वाली राजनीति करती है और सांप्रदायिक नफरत फैलाती है। अब हमें भारत को बचाने और बांटने वाली राजनीति का विरोध करने के लिए लड़ना होगा। चंद्र बोस 2016 में BJP में शामिल हुए थे और उसी साल भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए। बाद में उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव कोलकाता दक्षिण से लड़ा लेकिन उन्हें फिर से हार का सामना करना पड़ा। 2023 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को शाम 4 बजे ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत संवाद’ कार्यक्रम के माध्यम से तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करेंगे। चुनाव राज्यों में कल के बड़े अपडेट्स… चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *