शिक्षा के प्रसार, सांस्कृतिक संरक्षण तथा थरूहट महाविद्यालय की स्थापना पर चर्चा

शिक्षा के प्रसार, सांस्कृतिक संरक्षण तथा थरूहट महाविद्यालय की स्थापना पर चर्चा

भास्कर न्यूज|हरनाटांड़ बगहा दो प्रखंड के महुअवा कटहरवा पंचायत के बगीचा में भारतीय थारु कल्याण महासंघ तपा राजपुर द्वारा दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तपा राजपुर अध्यक्ष महेश्वर काजी ने की, संचालन समाजसेवी भागीरथ प्रसाद ने किया। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. शारदा प्रसाद, विशिष्ट अतिथि रुप तपा राजपुर सचिव अशोक कुमार, केंद्रीय सदस्य दृग नारायण खतईत, ईश्वर खतईत, जगदीश सोखईत, शंखधर महतो, रविंद्र महतो, कोषाध्यक्ष तारकेश्वर काजी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष महेश्वर काजी ने आदिवासी झंडा फहराया और थारु झंडा गीत प्रस्तुत किया गया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण हो गया। मुख्य अतिथि डॉ. शारदा प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार के वार्षिक सम्मेलन समाज को संगठित करने और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षा के प्रसार, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, सांस्कृतिक संरक्षण तथा थरुहट महाविद्यालय की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्ष महेश्वर काजी एवं सचिव अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि इस सम्मेलन में कुल 52 गांवों के गुमास्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि थारु समाज के समग्र विकास और संगठन को सशक्त बनाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जा रही है। सम्मेलन के दौरान सामाजिक एकता, शिक्षा के विस्तार और युवा पीढ़ी को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर रुप नारायण महतो, बालेश्वर महतो, राजकुमार पटवारी, किशोर महतो, हरिहर काजी, कृष्ण मोहन प्रसाद आदि मौजूद रहे। भास्कर न्यूज|हरनाटांड़ बगहा दो प्रखंड के महुअवा कटहरवा पंचायत के बगीचा में भारतीय थारु कल्याण महासंघ तपा राजपुर द्वारा दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तपा राजपुर अध्यक्ष महेश्वर काजी ने की, संचालन समाजसेवी भागीरथ प्रसाद ने किया। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. शारदा प्रसाद, विशिष्ट अतिथि रुप तपा राजपुर सचिव अशोक कुमार, केंद्रीय सदस्य दृग नारायण खतईत, ईश्वर खतईत, जगदीश सोखईत, शंखधर महतो, रविंद्र महतो, कोषाध्यक्ष तारकेश्वर काजी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष महेश्वर काजी ने आदिवासी झंडा फहराया और थारु झंडा गीत प्रस्तुत किया गया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण हो गया। मुख्य अतिथि डॉ. शारदा प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार के वार्षिक सम्मेलन समाज को संगठित करने और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षा के प्रसार, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, सांस्कृतिक संरक्षण तथा थरुहट महाविद्यालय की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्ष महेश्वर काजी एवं सचिव अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि इस सम्मेलन में कुल 52 गांवों के गुमास्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि थारु समाज के समग्र विकास और संगठन को सशक्त बनाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जा रही है। सम्मेलन के दौरान सामाजिक एकता, शिक्षा के विस्तार और युवा पीढ़ी को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर रुप नारायण महतो, बालेश्वर महतो, राजकुमार पटवारी, किशोर महतो, हरिहर काजी, कृष्ण मोहन प्रसाद आदि मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *