स्वच्छता अभियान के तहत कस्बे में की साफ-सफाई

किशनगंज | कस्बे में स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कस्बे के मुख्य बाजार, गलियों, सार्वजनिक स्थलों एवं सरकारी संस्थानों के आसपास विशेष रूप से सफाई की गई। अभियान में ग्राम पंचायत के सफाई कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। ग्राम विकास अधिकारी राजेश सहरिया ने बताया कि स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की गई कि वह आसपास साफ-सफाई रखें और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें। अभियान के दौरान नालियों की सफाई, कचरे का निस्तारण किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *