सादुलपुर | सैन मंदिर में सैन जयंती पर सोमवार व मंगलवार को धार्मिक कार्यक्रम होंगे। पूनम चांगल ने बताया कि सोमवार रात 8.15 बजे से सुंदरकांड पाठ व जागरण लगाया जाएगा। मंगलवार सुबह 8.15 बजे मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो कि प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। दोपहर 12.15 बजे से महाप्रसाद का कार्यक्रम होगा।


