सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद में पुरानी रंजिश के चलते एक 8 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई। रविवार देर शाम पड़ोसी ने बच्चे पर तेज हथियार से हमला किया, जिससे उसकी मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मृतक की पहचान सिटानाबाद दक्षिणी पंचायत अंतर्गत पठान टोला वार्ड नंबर 7 निवासी मो. जियाउद्दीन के पुत्र मो. ओबेश के रूप में हुई है। 8 साल के बच्चे की गर्दन पर गंभीर चोटें यह घटना रविवार की देर शाम की है जब ओबेश अपने घर के समीप एक बगीचे में खेल रहा था। इसी दौरान पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर उसके पड़ोसी ने उस पर कछिया से हमला कर दिया। हमले में बच्चे के गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और वह वहीं गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने घायल बच्चे को तुरंत सिमरी बख्तियारपुर के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ओबेश अपने माता-पिता की पांच संतानों में सबसे छोटा था। उसके पिता जियाउद्दीन प्रदेश में कपड़े सिलाई का काम करते हैं। एसडीपीओ बोले- मामले की जांच की जा रही ओबेश की मां सकीना खातून ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था। उन्होंने कहा कि इसी रंजिश में उनके बेटे की हत्या की गई है। उनका पुत्र घर के पास ही खेल रहा था तभी आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने घटना की जानकारी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर पड़ताल कर रही है। सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद में पुरानी रंजिश के चलते एक 8 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई। रविवार देर शाम पड़ोसी ने बच्चे पर तेज हथियार से हमला किया, जिससे उसकी मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मृतक की पहचान सिटानाबाद दक्षिणी पंचायत अंतर्गत पठान टोला वार्ड नंबर 7 निवासी मो. जियाउद्दीन के पुत्र मो. ओबेश के रूप में हुई है। 8 साल के बच्चे की गर्दन पर गंभीर चोटें यह घटना रविवार की देर शाम की है जब ओबेश अपने घर के समीप एक बगीचे में खेल रहा था। इसी दौरान पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर उसके पड़ोसी ने उस पर कछिया से हमला कर दिया। हमले में बच्चे के गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और वह वहीं गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने घायल बच्चे को तुरंत सिमरी बख्तियारपुर के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ओबेश अपने माता-पिता की पांच संतानों में सबसे छोटा था। उसके पिता जियाउद्दीन प्रदेश में कपड़े सिलाई का काम करते हैं। एसडीपीओ बोले- मामले की जांच की जा रही ओबेश की मां सकीना खातून ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था। उन्होंने कहा कि इसी रंजिश में उनके बेटे की हत्या की गई है। उनका पुत्र घर के पास ही खेल रहा था तभी आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने घटना की जानकारी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर पड़ताल कर रही है।


