भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भार्गव का जन्मदिन:चित्रकूट में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भार्गव का जन्मदिन:चित्रकूट में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

चित्रकूट में भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप भार्गव का जन्मदिन मनाया गया। यह आयोजन भीम आर्मी जिला संयोजक संजय गौतम के नेतृत्व में चित्रकूट जिला कार्यालय, चमड़ा मंडी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संजय कुमार गौतम ने कहा कि डॉ. कुलदीप भार्गव ने अपनी पूरी जवानी भीम आर्मी और बहुजन समाज के लिए समर्पित की है। उन्होंने जगह-जगह जाकर बहुजन समाज को जागृत करने का कार्य किया है। गौतम ने आगे कहा कि डॉ. भार्गव ने कभी किसी से अपेक्षा नहीं रखी और हमेशा समाज को आगे बढ़ाने के लिए अपना जीवन न्योछावर किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके बताए रास्ते पर चलने और उनके निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को मजबूत करने तथा बहुजन समाज को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर मंडल जगरूप प्रजापति, सलमान खान, जिला संयोजक संजय गौतम, एडवोकेट श्रीपाल प्रजापति, जितेंद्र सोनकर, बाबूलाल यादव, जागेश्वर यादव, रामसूरत पासवान और रामनाथ वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *