फतेहपुर के शनि मंदिर परिसर में छेड़खानी का आरोप, VIDEO:युवतियों ने युवक को सड़क पर पीटा, भीड़ ने भी की पिटाई

फतेहपुर के शनि मंदिर परिसर में छेड़खानी का आरोप, VIDEO:युवतियों ने युवक को सड़क पर पीटा, भीड़ ने भी की पिटाई

फतेहपुर जिले के गोपाल नगर स्थित शनि देव मंदिर परिसर में एक युवक पर दो युवतियों से छेड़खानी का आरोप लगा है। आरोप के बाद युवतियों ने युवक को पकड़कर पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवक ने मंदिर परिसर में युवतियों को गलत तरीके से छूने की कोशिश की और अश्लील हरकतें कीं। इसके बाद युवतियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। युवतियों को पीटते देख मंदिर परिसर में मौजूद भीड़ भी इकट्ठा हो गई और लोगों ने भी युवक की जमकर पिटाई की। स्थिति बिगड़ती देख युवक किसी तरह अपनी साइकिल लेकर मौके से फरार हो गया। इस घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक को भीड़ द्वारा पीटा जाते हुए और फिर मौके से भागते हुए साफ देखा जा सकता है। पुलिस ने इस मामले में बताया है कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत या प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। यह वायरल वीडियो शनिवार रात का बताया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *