अजमेर में केमिकल से भरे ट्रक में लगी आग-VIDEO:जलते ट्रक को ड्राइवर दूर खाली जगह में ले गया; कोई जनहानि नहीं

अजमेर में केमिकल से भरे ट्रक में लगी आग-VIDEO:जलते ट्रक को ड्राइवर दूर खाली जगह में ले गया; कोई जनहानि नहीं

अजमेर जिले के श्रीनगर के निकट कानाखेड़ी के समीप केमिकल से भरे मिनी ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते खड़ा ट्रक आग का गोला बन गया। गनीमत रही कि ट्रक में आग लगने से पूर्व चालक व परिचालक चाय पीने के लिए होटल पर चले गए थे। पता चलते ही चालक ने जलते हुए ट्रक को स्टार्ट किया और उसे होटल व आबादी क्षेत्र से करीब 100 मीटर दूर खाली स्थान पर ले गया। ताकि कोई जनहानि नहीं हो। सूचना के बाद पुलिस व दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना शनिवार की है। जानकारी के अनुसार-मिनी ट्रक मुंबई से केमिकल भरकर बहरोड़ की ओर जा रहा था। कानाखेड़ी के पास होटल में चालक चाय पीने के लिए रुका ओर ट्रक को पेड़ के नीचे खड़ा कर दिया। चालक परेश रावल को ट्रक में से धुआं निकलते दिखा। जैसे ही चालक ट्रक के पास पहुंचा तो शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने ट्रक में रखे ज्वलनशील केमिकल को चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि आसमान में काले धुएं का गुबार नजर आने लगा। आग की लपटें बढ़ती देख आसपास के लोग पानी से उस पर नियंत्रण करने का प्रयास करने लगे। ऐसे में ट्रक चालक परेश रावल ने साहस दिखाया और जलते ट्रक को दूर ले गया। हादसे की सूचना मिलते ही श्रीनगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने काफी जतन के बाद पानी की बौछार से विकराल आग को काबू में किया। हालांकि ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। ……… पढें ये खबर भी…. बीसलपुर परियोजना-आज रात से 30 घंटे का शटडाउन:जानिए-अजमेर, ब्यावर सहित किन कस्बों में होगी 2 दिन सप्लाई प्रभावित बीसलपुर-अजमेर-पुष्कर पेयजल परियोजना में आज (रविवार) रात 12 बजे से 14 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक 30 घंटे का शटडाउन रहेगा। इस वजह से 13 और 14 अप्रैल को लगभग 60 एमएलडी पानी कम मिलेगा। पूरी खबर पढें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *