हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को रेल पुलिस और आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिव्यांग प्रदीपन भट्टाचार्या पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के ब्रह्मपुर का है। शुक्रवार को ट्रेन जब हावड़ा जंक्शन से अमृतसर के लिए खुली तब प्रदीपन ने यह धमकी दी। उसको देर रात उसी ट्रेन से मोकामा और पटना जंक्शन के बीच गिरफ्तार किया गया। उसने शराब के नशे में धमकी दी थी। ट्रेन में पुलिस को देख प्रदीपन ने मोबाइल को नकली पैर में छिपा लिया था। बाद में पुलिस की सख्ती पर मोबाइल निकाला। दरअसल, प्रदीपन को पत्नी, बच्चे और दोस्तों के साथ अंबाला कैंट जाना था। इन लोगों ने टूर प्लान किया था। सभी लोग ट्रेन में बैठ गए, लेकिन प्रदीपन के स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन खुल गई। उसने हावड़ा स्टेशन के पास ही एक होटल में शराब पी। फिर 139 नंबर पर फोन कर पंजाब मेल में बम होने की सूचना दे दी। हावड़ा और वर्धमान के बीच चांदपुर में ट्रेन को रोका गया। करीब दो-तीन घंटे तक ट्रेन की जांच हुई फिर ट्रेन वर्धमान स्टेशन पहुंची। तब तक प्रदीपन कालका मेल से वर्धमान पहुंच गया और प|ी व दोस्तों के साथ ट्रेन में बैठ गया। हावड़ा रेल थाने को प्रदीपन की गिरफ्तारी की दी गई है। पूछताछ के बाद उसे हावड़ा पुलिस को सौंप दिया जाएगा। रेल डीएसपी भास्कर रंजन ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। कहा कि हावड़ा रेल थाने में प्रदीपन के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को रेल पुलिस और आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिव्यांग प्रदीपन भट्टाचार्या पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के ब्रह्मपुर का है। शुक्रवार को ट्रेन जब हावड़ा जंक्शन से अमृतसर के लिए खुली तब प्रदीपन ने यह धमकी दी। उसको देर रात उसी ट्रेन से मोकामा और पटना जंक्शन के बीच गिरफ्तार किया गया। उसने शराब के नशे में धमकी दी थी। ट्रेन में पुलिस को देख प्रदीपन ने मोबाइल को नकली पैर में छिपा लिया था। बाद में पुलिस की सख्ती पर मोबाइल निकाला। दरअसल, प्रदीपन को पत्नी, बच्चे और दोस्तों के साथ अंबाला कैंट जाना था। इन लोगों ने टूर प्लान किया था। सभी लोग ट्रेन में बैठ गए, लेकिन प्रदीपन के स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन खुल गई। उसने हावड़ा स्टेशन के पास ही एक होटल में शराब पी। फिर 139 नंबर पर फोन कर पंजाब मेल में बम होने की सूचना दे दी। हावड़ा और वर्धमान के बीच चांदपुर में ट्रेन को रोका गया। करीब दो-तीन घंटे तक ट्रेन की जांच हुई फिर ट्रेन वर्धमान स्टेशन पहुंची। तब तक प्रदीपन कालका मेल से वर्धमान पहुंच गया और प|ी व दोस्तों के साथ ट्रेन में बैठ गया। हावड़ा रेल थाने को प्रदीपन की गिरफ्तारी की दी गई है। पूछताछ के बाद उसे हावड़ा पुलिस को सौंप दिया जाएगा। रेल डीएसपी भास्कर रंजन ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। कहा कि हावड़ा रेल थाने में प्रदीपन के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।


