पुलिस मेंस एसोसिएशन पटना के तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए संदीप

पुलिस मेंस एसोसिएशन पटना के तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए संदीप

संदीप कुमार तीसरी बार बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की पटना शाखा के अध्यक्ष चुने गए। उनके साथ 13 पदाधिकारी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा 145 डेलिगेट प्रतिनिधि भी निर्विरोध चुने गए। ऐसा पहली बार हुआ। पटना शाखा के चुनाव के लिए 14 अप्रैल को मतदान होना था। 11 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने और नाम वापस लेने दिन था। नामांकन के बाद स्क्रूटिनी हुई और सभी 13 पदाधिकारी व 145 डेलिगेट प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हो गए। संदीप पहली बार 2018 और दूसरी बार 2022 में अध्यक्ष बने थे। डेलीगेट के लिए 150 नामांकण, 5 का रद्द : एसोसिएशन अध्यक्ष समेत 13 पदों के लिए कुल 20 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। स्क्रूटिनी में सात उम्मीदवारों का नामांकन पत्र अधूरा या त्रुटिपूर्ण होने से रद्द हो गया। डेलीगेट प्रतिनिधि के 145 पदों के लिए 150 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। 5 का नामांकन रद्द हुआ। उपाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार यादव, नारायण कुमार, यशवंत कुमार, वर्षा कुमारी, सचिव विशाल कुमार, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार, संयुक्त मंत्री अभितेश कुमार व अर्जुन कुमार, केंद्रीय सदस्य सरफराज अहमद, अंकेक्षक मंटू पाल, सहायक सचिव अणिश मिश्रा और पवन कुमार चुने गए। नौ महीने की देरी से हुआ चुनाव इस बार एसोसिएशन का चुनाव नौ महीने विलंब से हुआ। अध्यक्ष पद की दावेदारी पर लोगों की नजर रहती है। अध्यक्ष पद के लिए संदीप कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह और अमित यादव ने नामांकन किया। जनवरी में शैलेंद्र सिंह की संघ विरोधी गतिविधियों के कारण प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गई थी। एसोसिएशन की केंद्रीय शाखा ने 6 जनवरी को पत्र जारी किया था। तीसरे उम्मीदवार अमित यादव के प्रस्तावक और समर्थक के रूप में एक ही व्यक्ति का हस्ताक्षर था। यही समर्थक कई अन्य उम्मीदवारों के भी प्रस्तावक बने थे। इस कारण इनका नामांकन पत्र भी रद्द कर दिया गया। संदीप कुमार तीसरी बार बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की पटना शाखा के अध्यक्ष चुने गए। उनके साथ 13 पदाधिकारी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा 145 डेलिगेट प्रतिनिधि भी निर्विरोध चुने गए। ऐसा पहली बार हुआ। पटना शाखा के चुनाव के लिए 14 अप्रैल को मतदान होना था। 11 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने और नाम वापस लेने दिन था। नामांकन के बाद स्क्रूटिनी हुई और सभी 13 पदाधिकारी व 145 डेलिगेट प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हो गए। संदीप पहली बार 2018 और दूसरी बार 2022 में अध्यक्ष बने थे। डेलीगेट के लिए 150 नामांकण, 5 का रद्द : एसोसिएशन अध्यक्ष समेत 13 पदों के लिए कुल 20 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। स्क्रूटिनी में सात उम्मीदवारों का नामांकन पत्र अधूरा या त्रुटिपूर्ण होने से रद्द हो गया। डेलीगेट प्रतिनिधि के 145 पदों के लिए 150 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। 5 का नामांकन रद्द हुआ। उपाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार यादव, नारायण कुमार, यशवंत कुमार, वर्षा कुमारी, सचिव विशाल कुमार, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार, संयुक्त मंत्री अभितेश कुमार व अर्जुन कुमार, केंद्रीय सदस्य सरफराज अहमद, अंकेक्षक मंटू पाल, सहायक सचिव अणिश मिश्रा और पवन कुमार चुने गए। नौ महीने की देरी से हुआ चुनाव इस बार एसोसिएशन का चुनाव नौ महीने विलंब से हुआ। अध्यक्ष पद की दावेदारी पर लोगों की नजर रहती है। अध्यक्ष पद के लिए संदीप कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह और अमित यादव ने नामांकन किया। जनवरी में शैलेंद्र सिंह की संघ विरोधी गतिविधियों के कारण प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गई थी। एसोसिएशन की केंद्रीय शाखा ने 6 जनवरी को पत्र जारी किया था। तीसरे उम्मीदवार अमित यादव के प्रस्तावक और समर्थक के रूप में एक ही व्यक्ति का हस्ताक्षर था। यही समर्थक कई अन्य उम्मीदवारों के भी प्रस्तावक बने थे। इस कारण इनका नामांकन पत्र भी रद्द कर दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *