ASI की पत्नी ने पिस्टल से खुद को मारी गोली:मुंगेर में पति सफियाबाद थाने में तैनात,1 साल पहले हुई थी शादी; एसपी मौके पर

ASI की पत्नी ने पिस्टल से खुद को मारी गोली:मुंगेर में पति सफियाबाद थाने में तैनात,1 साल पहले हुई थी शादी; एसपी मौके पर

मुंगेर में सफियाबाद थाना में पदस्थापित एएसआई चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी ने अपने पति की सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद उन्हें तुरंत मुंगेर इमरजेंसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी सैयद इमरान मसूद और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसपी के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह घटना पति-पत्नी के बीच विवाद का परिणाम प्रतीत होती है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पुलिस ने मधु कुमारी के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी है, जिसके बाद परिजन मुंगेर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि दरोगा चंदन कुमार और मधु कुमारी की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। घटनास्थल पर एसपी सैयद इमरान मसूद, सदर डीएसपी अभिषेक आनंद सहित विभिन्न थानों की पुलिस भी मौजूद है। फिलहाल, विवाद का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है और पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। मुंगेर में सफियाबाद थाना में पदस्थापित एएसआई चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी ने अपने पति की सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद उन्हें तुरंत मुंगेर इमरजेंसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी सैयद इमरान मसूद और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसपी के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह घटना पति-पत्नी के बीच विवाद का परिणाम प्रतीत होती है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पुलिस ने मधु कुमारी के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी है, जिसके बाद परिजन मुंगेर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि दरोगा चंदन कुमार और मधु कुमारी की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। घटनास्थल पर एसपी सैयद इमरान मसूद, सदर डीएसपी अभिषेक आनंद सहित विभिन्न थानों की पुलिस भी मौजूद है। फिलहाल, विवाद का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है और पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *