Rajasthan Weather: बाड़मेर में 39°C रहा पारा, 17 अप्रेल तक राजस्थान के मौसम का पूर्वानुमान जारी, जानें IMD रिपोर्ट

Rajasthan Weather: बाड़मेर में 39°C रहा पारा, 17 अप्रेल तक राजस्थान के मौसम का पूर्वानुमान जारी, जानें IMD रिपोर्ट

Weather Forecast Report: बारां जिले में आज दिनभर तेज धूप और गर्मी रही। पिछले 24 घंटों के दौरान, राज्य में कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहने के बावजूद मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। इसके असर से राज्य में तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया।

राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान फलौदी में 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आज 0830 IST तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा में आद्रता की औसत मात्रा 12 से 70 प्रतिशत के बीच रही।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने 17 अप्रेल तक किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है जिससे अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।

मानसून को लेकर हुई भविष्यवाणी

राजस्थान में अप्रेल महीने में बेमौसमी बारिश ने मौसम को कुछ हद तक प्रभावित किया है। इस वर्ष, मानसून सीजन में बारिश के पैटर्न में बड़ा बदलाव होने की आशंका जताई जा रही है। एक निजी मौसम एजेंसी ने अनुमान व्यक्त किया है कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से कमजोर रहने की संभावना है। इस एजेंसी के मुताबिक, जून से सितंबर तक मानसून में कुल 94 प्रतिशत वर्षा होने का अनुमान है, जो कि सामान्य से कम है।

जयपुर में आज ऐसा रहेगा मौसम

आज जयपुर में सुबह का मौसम बेहद सुहावना था, हल्की ठंडक के साथ ठंडी हवा चल रही थी। सुबह 10 बजे जयपुर में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कुछ कम था। दिन के दौरान तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है, और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *