टोंक कलेक्टर टीना डाबी के सरकारी आवास में कोबरा:फन फैलाकर बैठा, आधे घंटे तक काबू नहीं आया; रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

टोंक कलेक्टर टीना डाबी के सरकारी आवास में कोबरा:फन फैलाकर बैठा, आधे घंटे तक काबू नहीं आया; रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

टोंक कलेक्टर टीना डाबी के सरकारी आवास में शुक्रवार शाम को 5 फीट लंबा कोबरा आ गया। इसके बाद आनन-फानन में कर्मचारियों ने सिविल डिफेंस की टीम को कॉल किया। मामले में सिविल डिफेंस से जुड़े वन्यजीव प्रेमी गालिब खान तत्काल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू के दौरान सांप करीब बीस मिनट तक फन फैलाकर बैठ गया। करीब आधे घंटे में सांप का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। उसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने राहत की सांस महसूस की। हालांकि इस घटना के समय कलेक्टर बंगले पर नहीं थी। वे यह सांप जहरीला है और नाजा प्रजाति का था, जिसके पेट में शिकार होने के कारण वह सुस्त अवस्था में पड़ा हुआ था। निजी सहायक ने देखा था सामने आया है कि इस कोबरा सांप को सबसे पहले कलेक्टर के निजी सहायक ने देखा था और उन्होंने ही इसकी सूचना सिविल डिफेंस को दी। फिर गालिब मौके पर पहुंचे और उसका रेस्क्यू किया। गालिब ने बताया कि अभी मौसम परिवर्तन हो रहा है। इस कारण यह कोबरा बिल से निकल गया था। उसने किसी जानवर का शिकार कर रखा था। इसलिए वह सुस्त पड़ा था। फिर उसे रेस्क्यू के दौरान वह फुर्तीला हो गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *