गयाजी में रिश्वत लेते SBI का फील्ड अफसर अरेस्ट:75 हजार घूस लेते विजिलेंस ने दबोचा; लोन पास करने के लिए पैसे मांगने का आरोप

गयाजी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई हुई है। विजिलेंस (एसयूवी) की टीम ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एक फील्ड ऑफिसर को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान रविरंजन कुमार के रूप में की गई है। हालांकि, इस मामले पर बैंक की ओर से फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। SBI गया मुख्य शाखा के पीआरओ अमरेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है। जब उनसे अतरी प्रखंड क्षेत्र में तैनात फील्ड ऑफिसर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस संबंध में भी अनभिज्ञता जताई। कहा कि जैसे ही आधिकारिक जानकारी मिलेगी, साझा की जाएगी। लेकिन आधा घंटा बीत जाने के बाद भी बैंक की ओर से कोई अपडेट नहीं दिया गया। साढ़े सात लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था सूत्रों के अनुसार, अतरी प्रखंड के छतनी गांव निवासी राजेंद्र यादव के बेटे ने करीब साढ़े सात लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि लोन पास करने के एवज में फील्ड ऑफिसर रविरंजन कुमार ने 75 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस मांग से परेशान होकर राजेंद्र यादव ने विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत आज जैसे ही रविरंजन कुमार ने 75 हजार रुपये की घूस ली, टीम ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद टीम आरोपी को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर तेजी से वहां से निकल गई। कार्रवाई इतनी तुरंत हुई कि आसपास के लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। गयाजी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई हुई है। विजिलेंस (एसयूवी) की टीम ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एक फील्ड ऑफिसर को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान रविरंजन कुमार के रूप में की गई है। हालांकि, इस मामले पर बैंक की ओर से फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। SBI गया मुख्य शाखा के पीआरओ अमरेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है। जब उनसे अतरी प्रखंड क्षेत्र में तैनात फील्ड ऑफिसर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस संबंध में भी अनभिज्ञता जताई। कहा कि जैसे ही आधिकारिक जानकारी मिलेगी, साझा की जाएगी। लेकिन आधा घंटा बीत जाने के बाद भी बैंक की ओर से कोई अपडेट नहीं दिया गया। साढ़े सात लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था सूत्रों के अनुसार, अतरी प्रखंड के छतनी गांव निवासी राजेंद्र यादव के बेटे ने करीब साढ़े सात लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि लोन पास करने के एवज में फील्ड ऑफिसर रविरंजन कुमार ने 75 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस मांग से परेशान होकर राजेंद्र यादव ने विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत आज जैसे ही रविरंजन कुमार ने 75 हजार रुपये की घूस ली, टीम ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद टीम आरोपी को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर तेजी से वहां से निकल गई। कार्रवाई इतनी तुरंत हुई कि आसपास के लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *