बिहार एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में ‘माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ का आयोजन 12 और 13 अप्रैल को पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। इसकी जानकारी प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो में प्रेस वार्ता कर दी गई। यह दो दिवसीय कार्यक्रम देशभर के युवाओं को केंद्रीय बजट 2026 से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श और नीति-निर्माण प्रक्रिया में सहभागी बनाने की पहल है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राज्यपाल उपस्थित रहेंगे, जो युवाओं को प्रेरित करेंगे। यह आयोजन उन प्रतिभाशाली युवाओं को एक मंच प्रदान करता है, जिन्होंने कठिन बहु-स्तरीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरनी प्रदर्शन की है और अब राष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार रखने के लिए तैयार हैं। युवाओं और सरकार के बीच संवाद का मंच इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 13 अप्रैल 2026 को होगा, जब बिहार से चयनित 838 प्रतिभागी देशभर के टॉपर्स के साथ मिलकर केंद्रीय बजट के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक वर्चुअल संवाद भी आयोजित होगा, जिसमें देश के 17 स्थानों से 15,000 से अधिक युवा जुड़ेंगे। तीन चरणों में हुआ आयोजन ‘माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ को तीन चरणों में आयोजित किया गया। पहले चरण में राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता होगा। दूसरे चरण में विकास के नौ प्रमुख विषयों पर आधारित निबंध प्रतियोगिता होगी। फिर तीसरे चरण में राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ अंतिम संवाद होगा। देशभर में इस कार्यक्रम में 12 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया और 46,500 से अधिक निबंध प्राप्त हुए। इससे यह देश में युवाओं को नीति-निर्माण से जोड़ने वाले सबसे बड़े अभियानों में शामिल हो गया है। विकास के अहम मुद्दों पर मंथन पटना में चयनित प्रतिभागी ‘विकसित कृषि’, ‘ग्रामीण अर्थव्यवस्था’, ‘किसान कल्याण’, ‘शिक्षा’, ‘कौशल विकास’ और ‘रोजगार’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा करेंगे। इन चर्चाओं का उद्देश्य युवाओं के नेतृत्व में नीतिगत संवाद को आगे बढ़ाना और उनके सुझावों को राष्ट्रीय स्तर पर स्थान देना है। महिला युवा संसद बनेगी आकर्षण का केंद्र 12 अप्रैल को कार्यक्रम के तहत ‘महिला युवा संसद’ का आयोजन किया जाएगा, जिसका विषय ‘नारी शक्ति: विकसित भारत की आवाज’ होगा। इसमें महिला प्रतिभागी ‘महिला आरक्षण विधेयक’ पर संसदीय शैली में चर्चा करेंगी और विधायी प्रारूप के अनुरूप अपने विचार रखेंगी। इस सत्र का संचालन महिला अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा और अंत में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। साइक्लिंग अभियान से जुड़ेंगे युवा सामुदायिक भागीदारी और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 अप्रैल की शाम को भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से ‘संडेज ऑन साइकिल’ (साइकिल पर रविवार) पहल का आयोजन किया जाएगा। बिहार एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में ‘माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ का आयोजन 12 और 13 अप्रैल को पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। इसकी जानकारी प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो में प्रेस वार्ता कर दी गई। यह दो दिवसीय कार्यक्रम देशभर के युवाओं को केंद्रीय बजट 2026 से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श और नीति-निर्माण प्रक्रिया में सहभागी बनाने की पहल है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राज्यपाल उपस्थित रहेंगे, जो युवाओं को प्रेरित करेंगे। यह आयोजन उन प्रतिभाशाली युवाओं को एक मंच प्रदान करता है, जिन्होंने कठिन बहु-स्तरीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरनी प्रदर्शन की है और अब राष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार रखने के लिए तैयार हैं। युवाओं और सरकार के बीच संवाद का मंच इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 13 अप्रैल 2026 को होगा, जब बिहार से चयनित 838 प्रतिभागी देशभर के टॉपर्स के साथ मिलकर केंद्रीय बजट के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक वर्चुअल संवाद भी आयोजित होगा, जिसमें देश के 17 स्थानों से 15,000 से अधिक युवा जुड़ेंगे। तीन चरणों में हुआ आयोजन ‘माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ को तीन चरणों में आयोजित किया गया। पहले चरण में राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता होगा। दूसरे चरण में विकास के नौ प्रमुख विषयों पर आधारित निबंध प्रतियोगिता होगी। फिर तीसरे चरण में राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ अंतिम संवाद होगा। देशभर में इस कार्यक्रम में 12 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया और 46,500 से अधिक निबंध प्राप्त हुए। इससे यह देश में युवाओं को नीति-निर्माण से जोड़ने वाले सबसे बड़े अभियानों में शामिल हो गया है। विकास के अहम मुद्दों पर मंथन पटना में चयनित प्रतिभागी ‘विकसित कृषि’, ‘ग्रामीण अर्थव्यवस्था’, ‘किसान कल्याण’, ‘शिक्षा’, ‘कौशल विकास’ और ‘रोजगार’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा करेंगे। इन चर्चाओं का उद्देश्य युवाओं के नेतृत्व में नीतिगत संवाद को आगे बढ़ाना और उनके सुझावों को राष्ट्रीय स्तर पर स्थान देना है। महिला युवा संसद बनेगी आकर्षण का केंद्र 12 अप्रैल को कार्यक्रम के तहत ‘महिला युवा संसद’ का आयोजन किया जाएगा, जिसका विषय ‘नारी शक्ति: विकसित भारत की आवाज’ होगा। इसमें महिला प्रतिभागी ‘महिला आरक्षण विधेयक’ पर संसदीय शैली में चर्चा करेंगी और विधायी प्रारूप के अनुरूप अपने विचार रखेंगी। इस सत्र का संचालन महिला अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा और अंत में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। साइक्लिंग अभियान से जुड़ेंगे युवा सामुदायिक भागीदारी और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 अप्रैल की शाम को भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से ‘संडेज ऑन साइकिल’ (साइकिल पर रविवार) पहल का आयोजन किया जाएगा।


