झुंझुनूं में सोते हुए मजदूरों पर चढ़ा बेकाबू ट्रेलर, 2 बच्चियों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 3 मासूम बच्चों की हालत नाजुक

झुंझुनूं में सोते हुए मजदूरों पर चढ़ा बेकाबू ट्रेलर, 2 बच्चियों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 3 मासूम बच्चों की हालत नाजुक

Jhunjhunu Trailer Accident: झुंझुनूं/गुढ़ागौड़जी: राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के नंगली निर्वाण गांव में एक अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे तंबू लगाकर सो रहे मजदूरों को कुचल दिया।

बता दें कि इस भीषण हादसे में तीन युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन मासूम बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में एक 22 साल की युवती (शादीशुदा), जबकि दो नाबालिग लड़कियां हैं, जिनकी उम्र 13 साल बताई जा रही है।

Rajasthan Runaway Trailer Crushes Sleeping Workers in Jhunjhunu 3 Killed Including 2 Girls 3 Children Critical

नींद में ही टूट पड़ा काल का कहर

जानकारी के अनुसार, टोडी और बिजौली क्षेत्र के भोपा समाज के कुछ परिवार नंगली निर्वाण गांव में आए हुए थे। ये लोग यहां खेतों में प्याज की फसल की कटाई का काम कर रहे थे। दिनभर की कड़ी मेहनत के बाद थकान मिटाने के लिए सभी मजदूर सड़क से दूर अपने तंबुओं में सो रहे थे।

तभी गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और सीधे उन तंबुओं में जा घुसा जहां मजदूर सो रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तंबू में सो रहे लोगों को संभलने या भागने का मौका तक नहीं मिला। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मंजर तबाही में बदल चुका था।

Rajasthan Runaway Trailer Crushes Sleeping Workers in Jhunjhunu 3 Killed Including 2 Girls 3 Children Critical

हादसे का हृदयविदारक विवरण

नाम उम्र पिता/पति का नाम निवासी स्थिति
प्रियंका 13 वर्ष पुत्री मुन्नाराम डोड्डी मौके पर मौत
मोहिनी (मोडी) 14 वर्ष पुत्री सुरेश बिजौली मौके पर मौत
छोटकी (होठकी) 22 वर्ष पत्नी सुरेश बिजौली अस्पताल में मौत

मासूमों की हालत नाजुक, जयपुर रेफर

इस दुर्घटना में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें तीन छोटे बच्चे शामिल हैं। घायलों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। सुनील (10), संजय (6) और संजीत (5) को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जयपुर रेफर किया गया है। रवीना (20) का उपचार झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में चल रहा है।

आक्रोशित परिजनों का प्रदर्शन और मुआवजे की मांग

हादसे की खबर फैलते ही इलाके में भारी तनाव फैल गया। अपनों को खोने के गम और व्यवस्था के खिलाफ गुस्से में डूबे परिजनों और ग्रामीणों ने गुढ़ागौड़जी थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम लगाकर न्याय और उचित मुआवजे की मांग की।

Rajasthan Runaway Trailer Crushes Sleeping Workers in Jhunjhunu 3 Killed Including 2 Girls 3 Children Critical

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया है। गुढ़ा, उदयपुरवाटी, गोठड़ा थाने की पुलिस सहित झुंझुनूं पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल बुलाया गया। नवलगढ़ डीएसपी खुद मौके पर मौजूद रहकर स्थिति को नियंत्रित करने और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस ने मुन्नाराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चालक को हिरासत में लेकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है। प्रशासन द्वारा मृतकों के पोस्टमॉर्टम और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *