Bengal Election 2026: वीडियो वायरल होने और AIMIM से गठबंधन टूटने पर हुमायूं कबीर की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Bengal Election 2026: वीडियो वायरल होने और AIMIM से गठबंधन टूटने पर हुमायूं कबीर की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Humayun Kabir viral video: हुमायूं कबीर ने कहा कि मैं बॉबी हकीम (फिरहाद हकीम) को चुनौती देता हूं कि वीडियो में दिख रहे उस व्यक्ति को सामने लाएं… 

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले और आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन तोड़ लिया है। अब इस पर हुमायूं कबीर की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

क्या बोले हुमायूं कबीर

वायरल वीडियो को लेकर AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर ने कहा कि मैं बॉबी हकीम (फिरहाद हकीम) को चुनौती देता हूं कि वीडियो में दिख रहे उस व्यक्ति को सामने लाएं, जिसके साथ मैं बैठकर पैसे के बारे में बात कर रहा हूं। मेरा किसी से कोई लेन-देन नहीं है। उन्होंने कहा कि AI के जरिए वो वीडियो बनाया गया है।

नोट- खबर अपडेट की जा रही है।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *