बेटे ने मां और बहन के गहने चुराए:घर से 3 लाख का सामान चुराकर भागा, भाई ने जताया था संदेह, रतलाम में अलग रहता था

बेटे ने मां और बहन के गहने चुराए:घर से 3 लाख का सामान चुराकर भागा, भाई ने जताया था संदेह, रतलाम में अलग रहता था

रतलाम के आलोट में 6 दिन पूर्व एक घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। चोर घर का बेटा ही निकला। बेटे ने घर में से अपनी मां व बहन के 3 लाख रुपए कीमत के गहने चुराए थे। आलोट थाना पुलिस ने बेटे को रतलाम से गिरफ्तार किया। आलोट थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया 6 अप्रैल को फरियादी कन्हैयालाल पिता रामसागर पाटीदार, निवासी ग्राम पिपलिया सिसोदिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि 3 अप्रैल की रात उसके घर से उसकी मां एवं बहन के सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं। तब अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया। आसपास के लोगों से की पूछताछ चोरी के खुलासे को लेकर पुलिस जांच में जुटी। पुलिस टीम द्वारा आसपास के ग्रामीणों एवं पड़ोसियों से पूछताछ की गई। सामने आया कि घटना की रात फरियादी का भाई राहुल पाटीदार, जो पिछले 4 साल से रतलाम में रहता है वह गांव में देखा गया था। संदेह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा रतलाम पहुंचकर आरोपी राहुल पाटीदार को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी बेटे राहुल (24) पिता रामसागर पाटीदार निवासी ग्राम पिपलिया सिसोदिया, हाल मुकाम काटजू नगर, रतलाम के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को चोरी का खुलासा आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर व थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने किया। 2 मंगलसूत्र व सोने की 1 जोड़ी झुमकी बरामद आरोपी बेटे के पास से सोने के 2 मंगलसूत्र व सोने की 1 जोड़ी झुमकी बरामद की है। जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *