जालोर में तापमान बढ़कर 40 डिग्री तक पहुंचेगा:सात सप्ताह मौसम साफ, मटकियां की खरीदारी बड़ी

जालोर में तापमान बढ़कर 40 डिग्री तक पहुंचेगा:सात सप्ताह मौसम साफ, मटकियां की खरीदारी बड़ी

जालोर में मौसम विभाग ने अगले करीब 7 सप्ताह तक मौसम साफ रहने और तेज गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। गुरुवार को दिनभर तेज धूप रहने से लोगों को गर्मी महसूस हुई। दिन का तापमान बढ़कर 34.9 डिग्री दर्ज हुआ। अब आने वाले दिनों में तापमान 38 से 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। प्रदेश में लगातार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव रहने से अब तक गर्मी ज्यादा असर नहीं दिखा रही थी। दिन का तापमान करीब 33 डिग्री और रात का तापमान 20 डिग्री के आसपास बना हुआ था। सुबह के समय हल्की ठंडक भी महसूस हो रही थी। गुरुवार को मौसम में बदलाव, धूप तेज रही गुरुवार को अचानक मौसम साफ हो गया और पूरे दिन तेज धूप रही। इससे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। तापमान में भी बढ़ोतरी हुई और बुधवार के मुकाबले दिन का तापमान 1.6 डिग्री बढ़कर 34.9 डिग्री पहुंच गया। वहीं रात का तापमान 1.7 डिग्री कम हुआ। बाजारों में ठंडे पानी की मांग बढ़ी गर्मी बढ़ने के साथ शहर के अस्पताल रोड, पंचायत समिति, वीरमदेव चौक जैसे इलाकों में लोग ठंडे पानी के लिए मटके खरीदते नजर आए। दोपहर में सड़कों पर भी कम आवाजाही दिखी। आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों में तापमान बढ़कर 38 से 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। साफ मौसम के कारण गर्मी लगातार बढ़ने के संकेत हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *