पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी पर जोरदार हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिसाब होगा वाले बयान को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल की जनता 15 साल की कथित लूट का जवाब देने के लिए तैयार है। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार के शासनकाल में राज्य में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था बढ़ी है। प्रधानमंत्री ने साफ कहा है कि सबका साथ, सबका विकास होगा, लेकिन जो लोग बंगाल को लूट रहे हैं, उनका हिसाब भी होगा। इस बार जनता बदलाव के पक्ष में खड़ी है और वोट के जरिए जवाब देगी। टीएमसी पर गुंडागर्दी के आरोप केंद्रीय मंत्री ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जाती है, लेकिन अब जनता जागरूक हो चुकी है और ऐसे हथकंडों का करारा जवाब देगी। बंगाल में सत्ता परिवर्तन निश्चित है। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी घिरीं भवानीपुर सीट का जिक्र करते हुए गिरिराज सिंह ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में संदिग्ध मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिससे ममता बनर्जी की स्थिति कमजोर हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “जो अपनी सीट नहीं बचा सकतीं, वह बंगाल को क्या बचाएंगी?” गिरिराज सिंह ने अन्य राज्यों के चुनावों पर कहा कि असम में भाजपा फिर से भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। केरल और तमिलनाडु में इस बार बदलाव की लहर देखने को मिलेगी और परिणाम चौंकाने वाले होंगे। देशभर में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर भी गिरिराज सिंह ने कटाक्ष किया। तेजस्वी यादव ने हाल ही में कहा था कि सरकार के पास पैसे नहीं हैं, इसलिए उन्हें सैलरी नहीं मिली। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जिसके पास इतनी संपत्ति हो, उसके पैसों की कमी की बात पर कौन विश्वास करेगा?” पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी पर जोरदार हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिसाब होगा वाले बयान को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल की जनता 15 साल की कथित लूट का जवाब देने के लिए तैयार है। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार के शासनकाल में राज्य में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था बढ़ी है। प्रधानमंत्री ने साफ कहा है कि सबका साथ, सबका विकास होगा, लेकिन जो लोग बंगाल को लूट रहे हैं, उनका हिसाब भी होगा। इस बार जनता बदलाव के पक्ष में खड़ी है और वोट के जरिए जवाब देगी। टीएमसी पर गुंडागर्दी के आरोप केंद्रीय मंत्री ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जाती है, लेकिन अब जनता जागरूक हो चुकी है और ऐसे हथकंडों का करारा जवाब देगी। बंगाल में सत्ता परिवर्तन निश्चित है। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी घिरीं भवानीपुर सीट का जिक्र करते हुए गिरिराज सिंह ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में संदिग्ध मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिससे ममता बनर्जी की स्थिति कमजोर हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “जो अपनी सीट नहीं बचा सकतीं, वह बंगाल को क्या बचाएंगी?” गिरिराज सिंह ने अन्य राज्यों के चुनावों पर कहा कि असम में भाजपा फिर से भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। केरल और तमिलनाडु में इस बार बदलाव की लहर देखने को मिलेगी और परिणाम चौंकाने वाले होंगे। देशभर में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर भी गिरिराज सिंह ने कटाक्ष किया। तेजस्वी यादव ने हाल ही में कहा था कि सरकार के पास पैसे नहीं हैं, इसलिए उन्हें सैलरी नहीं मिली। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जिसके पास इतनी संपत्ति हो, उसके पैसों की कमी की बात पर कौन विश्वास करेगा?”


