कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र में एक मां ने अपनी 25 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि 6 अप्रैल की रात करीब 10 बजे सैयद आलम उर्फ पिंकू, गब्बर और 6-7 अन्य लोग हथियार के बल पर उनके घर में घुस आए और बेटी का अपहरण कर लिया। बेटी के साथ दुष्कर्म, देह व्यापार में धकेलने का आरोप पीड़िता की मां दिलों खातून के अनुसार, गब्बर ने पिस्तौल दिखाकर परिवार को डराया, जबकि पिंकू ने उनकी बेटी को जबरदस्ती पकड़कर एक चारपहिया वाहन में बैठाया और मौके से फरार हो गया। महिला ने दावा किया कि जाते समय आरोपियों ने बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे देह व्यापार में धकेलने और शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मां ने यह भी बताया कि घटना से जुड़े कुछ अहम सबूत उनके मोबाइल में मौजूद हैं। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार शिकायत दर्ज कराने आजमनगर थाना पहुंचा, लेकिन उन्हें वहां से कोई राहत नहीं मिली। पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाना अध्यक्ष ने उन्हें डांटकर भगा दिया और आरोपियों से जुड़े होने का दावा करते हुए मामला दर्ज करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद, पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लेकर कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के पास पहुंचा। उन्होंने एसपी से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया है। कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र में एक मां ने अपनी 25 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि 6 अप्रैल की रात करीब 10 बजे सैयद आलम उर्फ पिंकू, गब्बर और 6-7 अन्य लोग हथियार के बल पर उनके घर में घुस आए और बेटी का अपहरण कर लिया। बेटी के साथ दुष्कर्म, देह व्यापार में धकेलने का आरोप पीड़िता की मां दिलों खातून के अनुसार, गब्बर ने पिस्तौल दिखाकर परिवार को डराया, जबकि पिंकू ने उनकी बेटी को जबरदस्ती पकड़कर एक चारपहिया वाहन में बैठाया और मौके से फरार हो गया। महिला ने दावा किया कि जाते समय आरोपियों ने बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे देह व्यापार में धकेलने और शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मां ने यह भी बताया कि घटना से जुड़े कुछ अहम सबूत उनके मोबाइल में मौजूद हैं। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार शिकायत दर्ज कराने आजमनगर थाना पहुंचा, लेकिन उन्हें वहां से कोई राहत नहीं मिली। पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाना अध्यक्ष ने उन्हें डांटकर भगा दिया और आरोपियों से जुड़े होने का दावा करते हुए मामला दर्ज करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद, पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लेकर कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के पास पहुंचा। उन्होंने एसपी से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया है।


