दिल्ली से करोड़ों की चोरी, नौकर अररिया में अरेस्ट:साढ़े तीन करोड़ रुपये के सोने-चांदी और नकदी बरामद,पश्चिम बंगाल निवासी

दिल्ली से करोड़ों की चोरी, नौकर अररिया में अरेस्ट:साढ़े तीन करोड़ रुपये के सोने-चांदी और नकदी बरामद,पश्चिम बंगाल निवासी

अररिया पुलिस ने दिल्ली के एक अमीर घर से करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने वाले नौकर को अरेस्ट किया है। आरोपी को अररिया बस स्टैंड के पास से हिरासत में लिया गया, और उसके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान अख्तर अली (पिता: जमीरउद्दीन) के रूप में की है, जो पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के चोपरा थाना क्षेत्र के माधोबिट्टा बुटीझड़ी गांव का निवासी है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… मालिक और परिवार के बाहर जाने की चोरी अररिया पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने गुरुवार शाम प्रेस वार्ता में बताया कि अख्तर अली दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र में अरुण ठकराल के घर में नौकर के रूप में कार्यरत था। घर के मालिक और परिवार के बाहर जाने पर उसने मौके का फायदा उठाकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर दिल्ली से फरार हो गया। डीआईयू की टीम ने बस स्टैंड से उठाया पुलिस को सूचना मिली कि अररिया बस स्टैंड पर एक युवक तीन ट्राली बैग और कंधे पर बैग लटकाए संदिग्ध रूप में घूम रहा है। सूचना पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में नगर थाना और डीआईयू की टीम गठित की गई। त्वरित कार्रवाई में संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया और पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार की। गिरफ्तारी के समय उसके पास से तीन ट्राली बैग, 689 ग्राम सोना, 570 ग्राम स्वर्णाभूषण, 670 ग्राम चांदी के आभूषण, एक रोलेक्स घड़ी, 29,76,540 रुपये नकद और विदेशी मुद्रा बरामद हुई। छापेमारी टीम में रहे मौजूद कुल बरामदगी की कीमत 3.5 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस मामले में अररिया थाना में मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी टीम में सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, एसआई जितेन्द्र प्रसाद, संजीव कुमार, मुकेश कुमार, राजन कुमार और डीआईयू के अन्य अधिकारी शामिल थे। अररिया पुलिस ने दिल्ली के एक अमीर घर से करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने वाले नौकर को अरेस्ट किया है। आरोपी को अररिया बस स्टैंड के पास से हिरासत में लिया गया, और उसके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान अख्तर अली (पिता: जमीरउद्दीन) के रूप में की है, जो पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के चोपरा थाना क्षेत्र के माधोबिट्टा बुटीझड़ी गांव का निवासी है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… मालिक और परिवार के बाहर जाने की चोरी अररिया पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने गुरुवार शाम प्रेस वार्ता में बताया कि अख्तर अली दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र में अरुण ठकराल के घर में नौकर के रूप में कार्यरत था। घर के मालिक और परिवार के बाहर जाने पर उसने मौके का फायदा उठाकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर दिल्ली से फरार हो गया। डीआईयू की टीम ने बस स्टैंड से उठाया पुलिस को सूचना मिली कि अररिया बस स्टैंड पर एक युवक तीन ट्राली बैग और कंधे पर बैग लटकाए संदिग्ध रूप में घूम रहा है। सूचना पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में नगर थाना और डीआईयू की टीम गठित की गई। त्वरित कार्रवाई में संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया और पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार की। गिरफ्तारी के समय उसके पास से तीन ट्राली बैग, 689 ग्राम सोना, 570 ग्राम स्वर्णाभूषण, 670 ग्राम चांदी के आभूषण, एक रोलेक्स घड़ी, 29,76,540 रुपये नकद और विदेशी मुद्रा बरामद हुई। छापेमारी टीम में रहे मौजूद कुल बरामदगी की कीमत 3.5 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस मामले में अररिया थाना में मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी टीम में सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, एसआई जितेन्द्र प्रसाद, संजीव कुमार, मुकेश कुमार, राजन कुमार और डीआईयू के अन्य अधिकारी शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *