मोनालिसा- फरमान खान का तलाक करवाना चाहते हैं सनोज मिश्रा, पोस्ट में लिखा- जिहादी को जेल होगी

Viral girl Monalisa Farman Khan Divorce: साल 2025 में अपनी एक तस्वीर से रातों-रात मशहूर हुई ‘महाकुंभ वायरल गर्ल’ मोनालिसा भोंसले की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनकी शादी को लेकर छिड़ा विवाद अब एक नए और बेहद तीखे मोड़ पर आ पहुंचा है। फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा, जिन पर मोनालिसा ने खुद गंभीर आरोप लगाए थे, अब एक बार फिर आक्रामक अंदाज में सामने आए हैं। उन्होंने न केवल मोनालिसा की शादी टूटने और तलाक का दावा किया है, बल्कि उनके पति फरमान खान को जेल भिजवाने की कसम भी खा ली है। जैसे ही उनका ये पोस्ट सामने आया हर कोई हैरान रह गया। लोग कमेंट करने लगे।

सनोज मिश्रा ने बोला मोनालिसा-फरमान पर हमला (Sanoj Mishra On Monalisa and Farman Khan Divorce)

सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक विवादित और बेहद सख्त पोस्ट शेयक किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “भगवान मेरा वनवास जल्द खत्म करेंगे। कानून ने अपना काम शुरू कर दिया है। मोनालिसा को लव जिहाद के जाल में फंसाने वाले को कड़ी सजा मिलेगी। उसके परिवार को इंसाफ मिलेगा और षडयंत्र रचने वाले जिहादी को जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।” सनोज मिश्रा का ये गुस्सा तब फूट पड़ा जब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मोनालिसा के नाबालिग होने की शिकायत पर संज्ञान लिया और पुलिस को जांच के आदेश दिए।

Sanoj Mishra On Monalisa and Farman Khan Divorce

दस्तावेजों में हेराफेरी का आरोप (Sanoj Mishra on Monalisa Is Minor)

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने दावा किया है कि मोनालिसा अभी बालिग नहीं हुई हैं और उनकी उम्र से जुड़े दस्तावेजों के साथ बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने इमोशनल होते हुए कहा कि इस पूरे विवाद की वजह से उनकी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मिश्रा ने कहा, “मैं कर्ज में डूबा हुआ हूं, मुझ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं और लगातार धमकियां मिल रही हैं, लेकिन मैं पीछे नहीं हटूंगा। मेरा मानना है कि यह शादी जबरदस्ती और डरा-धमकाकर कराई गई है।”

Sanoj Mishra On Monalisa and Farman Khan Divorce

NHRC ने मांगा 7 दिनों में जवाब (Monalisa Farman Khan News)

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि वह पूरे मामले की बारीकी से जांच करें और अगले 7 दिनों के अंदर ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ पेश करें। सनोज मिश्रा को उम्मीद है कि इस रिपोर्ट के आते ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

बता दें कि कुछ समय पहले मोनालिसा ने फरमान खान से निकाह कर सबको चौंका दिया था और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनोज मिश्रा पर यौन शोषण के आरोप भी लगाए थे। अब देखना यह है कि मानवाधिकार आयोग की जांच में मोनालिसा की उम्र को लेकर क्या सच सामने आता है। क्या वाकई यह शादी कानूनी दांव-पेंच में फंसकर टूट जाएगी या मोनालिसा अपने दावों पर अडिग रहेंगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *