बड़ौनी में चार सफाई कर्मचारी निलंबित:बारिश में सफाई में लापरवाही पर कार्रवाई; लगातार शिकायतें भी मिल रही थीं

बड़ौनी में चार सफाई कर्मचारी निलंबित:बारिश में सफाई में लापरवाही पर कार्रवाई; लगातार शिकायतें भी मिल रही थीं

बारिश की एक झड़ी ने दतिया जिले की बड़ौनी नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। बीते दिन हुई बारिश के बाद नगर में कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ यशवंत सिंह राठौर ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए चार सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। निलंबित किए गए कर्मचारियों में सुनील वाल्मीक, बिरजू वाल्मीक, संतोष वाल्मीक और एक अन्य सुनील वाल्मीक शामिल हैं। विभागीय जांच में सामने आया कि ये कर्मचारी नियमित रूप से सफाई कार्य नहीं कर रहे थे और ड्यूटी पर आने में भी लापरवाही बरत रहे थे। जिसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। सीएमओ राठौर ने बताया कि नगर में सफाई को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर पहले मौके का निरीक्षण किया गया। जिसमें लापरवाही स्पष्ट पाई गई। इसके बाद संबंधित कर्मचारियों को दोषी मानते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसी भी कर्मचारी द्वारा इस तरह की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ भी तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *