पूर्णिया में पिलर से बांधकर प्रेमी जोड़े की बेरहमी से पिटाई की गई है। पकड़े जाने के बाद वार्ड सदस्य ने तालिबानी फरमान सुनाते हुए गर्भवती प्रेमिका और उसके प्रेमी को घर के पिलर से बांधकर बड़ी ही बेरहमी से पीटा। बॉडी पर 10 से अधिक कोड़े बरसाए गए। मामला कसबा थाना क्षेत्र के गुरही पंचायत से जुड़ा है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। 25 सेकंड के वीडियो में साफ दिख रहा है कि गर्भवती प्रेमिका और उसके प्रेमी एक घर में पिलर से बंधे हैं। इनके के हाथों को रस्सी से कसकर बांध दिया गया है। सामने खड़ा वार्ड सदस्य, बनियान और लुंगी में, हाथ में कांटेदार टहनियां लिए हुए है। दोनों पर ताबड़तोड़ डंडे बरसा रहा है। वार्ड सदस्य ने बेरहमी से मारा हर वार के साथ उनकी चीखें गूंज रही हैं, लेकिन वहां मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी खड़ी है। दोनों पर 10 से ज्यादा बार हमला किया जाता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस महिला को पीटा जा रहा है, वो तीन महीने की गर्भवती है। इसके बावजूद न वार्ड सदस्य को रहम आया, न वहां मौजूद लोगों में से किसी ने आगे बढ़कर उसे बचाने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक महिला पहले से शादीशुदा है। पति दूसरे राज्य में मजदूरी करता है। मायके में एक युवक के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों चोरी-छिपे मिलते थे। इसी बीच ग्रामीणों को इसकी भनक लगी और उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद मामला पुलिस तक ले जाने के बजाय वार्ड सदस्य को सौंप दिया गया, जिसने खुद ही कानून हाथ में ले लिया और तालिबानी सजा दे डाली। छानबीन में जुटी पुलिस इस घटना के दौरान सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने इसका विरोध नहीं किया। सभी तमाशबीन बने रहे। वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूर्णिया में पिलर से बांधकर प्रेमी जोड़े की बेरहमी से पिटाई की गई है। पकड़े जाने के बाद वार्ड सदस्य ने तालिबानी फरमान सुनाते हुए गर्भवती प्रेमिका और उसके प्रेमी को घर के पिलर से बांधकर बड़ी ही बेरहमी से पीटा। बॉडी पर 10 से अधिक कोड़े बरसाए गए। मामला कसबा थाना क्षेत्र के गुरही पंचायत से जुड़ा है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। 25 सेकंड के वीडियो में साफ दिख रहा है कि गर्भवती प्रेमिका और उसके प्रेमी एक घर में पिलर से बंधे हैं। इनके के हाथों को रस्सी से कसकर बांध दिया गया है। सामने खड़ा वार्ड सदस्य, बनियान और लुंगी में, हाथ में कांटेदार टहनियां लिए हुए है। दोनों पर ताबड़तोड़ डंडे बरसा रहा है। वार्ड सदस्य ने बेरहमी से मारा हर वार के साथ उनकी चीखें गूंज रही हैं, लेकिन वहां मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी खड़ी है। दोनों पर 10 से ज्यादा बार हमला किया जाता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस महिला को पीटा जा रहा है, वो तीन महीने की गर्भवती है। इसके बावजूद न वार्ड सदस्य को रहम आया, न वहां मौजूद लोगों में से किसी ने आगे बढ़कर उसे बचाने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक महिला पहले से शादीशुदा है। पति दूसरे राज्य में मजदूरी करता है। मायके में एक युवक के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों चोरी-छिपे मिलते थे। इसी बीच ग्रामीणों को इसकी भनक लगी और उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद मामला पुलिस तक ले जाने के बजाय वार्ड सदस्य को सौंप दिया गया, जिसने खुद ही कानून हाथ में ले लिया और तालिबानी सजा दे डाली। छानबीन में जुटी पुलिस इस घटना के दौरान सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने इसका विरोध नहीं किया। सभी तमाशबीन बने रहे। वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


