राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने हाल ही में 57 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी दी है, जिनमें शामली भी शामिल है। काबड़ौत में होगा अस्थायी संचालन केंद्रीय विद्यालय का अस्थायी संचालन गांव काबड़ौत स्थित कृष्णा विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। जिससे सत्र 2026-27 से पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है। केंद्रीय विद्यालय की टीम पहले ही निरीक्षण कर चुकी है। निरीक्षण के बाद स्कूल में जरूरी सुधार कार्य शुरू कर दिए गए हैं। वहीं स्कूल के फर्श की मरम्मत और रंग-रोगन, पंखों सहित बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था, यह कार्य लगभग अंतिम चरण में है और एक महीने के भीतर पूरा होने की संभावना है। विधायक निधि से 25 लाख की मदद रालोद के सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए 25 लाख रुपए विधायक निधि से दिए गए। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि स्कूल के पास 30 बीघा जमीन उपलब्ध है। साथ ही ग्राम पंचायत की 32 बीघा जमीन भी केंद्रीय विद्यालय के लिए चिन्हित की गई है। स्थायी भवन बनने तक अस्थायी संचालन यहीं होगा 2011 में बना जिला, 15 साल बाद पूरी हुई मांग शामली को 28 सितंबर 2011 को जिला बनाया गया था। तभी से यहां केंद्रीय विद्यालय की मांग उठ रही थी, जो अब जाकर पूरी हो रही है। स्थानीय छात्रों को लाभ मिलेगा। इस पहल से छात्रों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जिले में ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी जयंत चौधरी की घोषणा के बाद स्थानीय लोग ‘एक्स’ पर उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनके प्रयासों से ही शामली को यह बड़ी सौगात मिली है।


