सीएम नीतीश आज 4954 ANM को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे:पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में समारोह, ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगी मजबूती

सीएम नीतीश आज 4954 ANM को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे:पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में समारोह, ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगी मजबूती

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 4954 एएनएम (ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफ) को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित की गई है। यह कदम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों पर नर्सिंग स्टाफ की कमी को दूर करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। राज्य के स्वास्थ ढांचे को मिलेगी मजबूती स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, ये नियुक्तियां लंबे समय से लंबित प्रक्रिया का हिस्सा थीं, जिन्हें अब अंतिम रूप दिया गया है। सरकार का उद्देश्य राज्य के हर क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है। प्राथमिक चिकित्सा में है ANM की अहम भूमिका एएनएम स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ मानी जाती हैं, जो टीकाकरण, प्रसव सेवाओं और प्राथमिक चिकित्सा में अहम भूमिका निभाती हैं। इतनी बड़ी संख्या में एएनएम की नियुक्ति को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सुधार के तौर पर देखा जा रहा है। इस पहल से सरकार न केवल रोजगार सृजित कर रही है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने की दिशा में भी मजबूत कदम उठा रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 4954 एएनएम (ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफ) को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित की गई है। यह कदम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों पर नर्सिंग स्टाफ की कमी को दूर करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। राज्य के स्वास्थ ढांचे को मिलेगी मजबूती स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, ये नियुक्तियां लंबे समय से लंबित प्रक्रिया का हिस्सा थीं, जिन्हें अब अंतिम रूप दिया गया है। सरकार का उद्देश्य राज्य के हर क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है। प्राथमिक चिकित्सा में है ANM की अहम भूमिका एएनएम स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ मानी जाती हैं, जो टीकाकरण, प्रसव सेवाओं और प्राथमिक चिकित्सा में अहम भूमिका निभाती हैं। इतनी बड़ी संख्या में एएनएम की नियुक्ति को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सुधार के तौर पर देखा जा रहा है। इस पहल से सरकार न केवल रोजगार सृजित कर रही है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने की दिशा में भी मजबूत कदम उठा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *