भागलपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहर में जाम की समस्या के समाधान के लिए ट्रैफिक डीआईजी सुशांत कुमार सरोज पहुंचे हैं। डीआईजी बुधवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक और नवगछिया के पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहेंगे। समीक्षा के दौरान शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव, जाम की समस्या, यातायात नियंत्रण के मौजूदा उपायों और उन्हें प्रभावी बनाने के लिए संभावित रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक का मुख्य फोकस शहर के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना रहेगा। इसके साथ ही पार्किंग की समस्या, ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन, ट्रैफिक नियमों के अनुपालन और सड़क सुरक्षा को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। अधिकारियों से जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं की जानकारी ली जाएगी और उसके अनुरूप समाधान तय किए जाएंगे। सुबह 11 बजे से बैठक होगी शुरू सुबह 11 बजे आयोजित होने वाली इस समीक्षा बैठक में नोडल पदाधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान यातायात प्रबंधन के आधुनिक तरीकों, तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया जैसे विषयों पर जोर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य शहर में ट्रैफिक नियंत्रण को और अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाना है। बैठक में पटना यातायात विभाग से आए पुलिस उपाधीक्षक भारत भूषण भी मौजूद रहेंगे। वे अपने अनुभव के आधार पर स्थानीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देंगे। माना जा रहा है कि पटना जैसे बड़े शहर में लागू ट्रैफिक प्रबंधन के सफल मॉडल को भागलपुर में भी लागू करने पर विचार किया जा सकता है। भागलपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहर में जाम की समस्या के समाधान के लिए ट्रैफिक डीआईजी सुशांत कुमार सरोज पहुंचे हैं। डीआईजी बुधवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक और नवगछिया के पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहेंगे। समीक्षा के दौरान शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव, जाम की समस्या, यातायात नियंत्रण के मौजूदा उपायों और उन्हें प्रभावी बनाने के लिए संभावित रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक का मुख्य फोकस शहर के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना रहेगा। इसके साथ ही पार्किंग की समस्या, ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन, ट्रैफिक नियमों के अनुपालन और सड़क सुरक्षा को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। अधिकारियों से जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं की जानकारी ली जाएगी और उसके अनुरूप समाधान तय किए जाएंगे। सुबह 11 बजे से बैठक होगी शुरू सुबह 11 बजे आयोजित होने वाली इस समीक्षा बैठक में नोडल पदाधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान यातायात प्रबंधन के आधुनिक तरीकों, तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया जैसे विषयों पर जोर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य शहर में ट्रैफिक नियंत्रण को और अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाना है। बैठक में पटना यातायात विभाग से आए पुलिस उपाधीक्षक भारत भूषण भी मौजूद रहेंगे। वे अपने अनुभव के आधार पर स्थानीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देंगे। माना जा रहा है कि पटना जैसे बड़े शहर में लागू ट्रैफिक प्रबंधन के सफल मॉडल को भागलपुर में भी लागू करने पर विचार किया जा सकता है।


