चेकडैम निर्माण के विवाद में दो पक्ष के बीच मारपीट:एक पक्ष के सात घायल, नगद छीनने का आरोप; एक की स्थिति गंभीर

चेकडैम निर्माण के विवाद में दो पक्ष के बीच मारपीट:एक पक्ष के सात घायल, नगद छीनने का आरोप; एक की स्थिति गंभीर

औरंगाबाद में मंगलवार देर रात चेक डैम निर्माण को लेकर विवाद झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के 7 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार का इलाज हरिहरगंज अस्पताल में चल रहा है। घायलों ने बताया कि गांव में चेक डैम निर्माण के स्थान को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि जिस स्थान का चयन पहले किया गया था, वहां निर्माण कार्य न कराकर लगभग एक हजार फीट नीचे काम कराया जा रहा था। इससे खेतों को नुकसान पहुंचने की आशंका थी। इसी को लेकर आपत्ति जताई और निर्धारित स्थल पर ही निर्माण कराने की मांग की। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे उग्र होकर मारपीट में बदल गई। घटना अंबा थाना क्षेत्र से सटे झारखंड के हरिहरगंज थाना तेतरिया टोला केवल्हा गांव की है। एक को सिर में गंभीर चोट घायलों में शंभू यादव (35), मुन्ना यादव (30) और जितेंद्र यादव (25) प्रमुख रूप से शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार जितेंद्र यादव के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य घायलों की हालत भी चिकित्सकीय निगरानी में है।
गांव के लोगों पर मारपीट का आरोप घायल शंभू यादव ने आरोप लगाया कि विजय यादव, जनेश्वर यादव और विजय यादव का बेटा विकास यादव के नेतृत्व में कई लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में मुकेश यादव, राकेश यादव, संत यादव, विशाल यादव, संजीत कुमार और नरेश यादव सहित अन्य लोग भी शामिल थे। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय शंभू यादव बाजार से घर लौट रहे थे, जहां वे शादी समारोह की तैयारी के लिए खरीदारी कर रहे थे। उनके पास मौजूद करीब 12 हजार रुपए भी मारपीट के दौरान आरोपितों ने छीन लिए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों ने बताया कि मामले की लिखित सूचना स्थानीय थाना को दे दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। औरंगाबाद में मंगलवार देर रात चेक डैम निर्माण को लेकर विवाद झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के 7 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार का इलाज हरिहरगंज अस्पताल में चल रहा है। घायलों ने बताया कि गांव में चेक डैम निर्माण के स्थान को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि जिस स्थान का चयन पहले किया गया था, वहां निर्माण कार्य न कराकर लगभग एक हजार फीट नीचे काम कराया जा रहा था। इससे खेतों को नुकसान पहुंचने की आशंका थी। इसी को लेकर आपत्ति जताई और निर्धारित स्थल पर ही निर्माण कराने की मांग की। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे उग्र होकर मारपीट में बदल गई। घटना अंबा थाना क्षेत्र से सटे झारखंड के हरिहरगंज थाना तेतरिया टोला केवल्हा गांव की है। एक को सिर में गंभीर चोट घायलों में शंभू यादव (35), मुन्ना यादव (30) और जितेंद्र यादव (25) प्रमुख रूप से शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार जितेंद्र यादव के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य घायलों की हालत भी चिकित्सकीय निगरानी में है।
गांव के लोगों पर मारपीट का आरोप घायल शंभू यादव ने आरोप लगाया कि विजय यादव, जनेश्वर यादव और विजय यादव का बेटा विकास यादव के नेतृत्व में कई लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में मुकेश यादव, राकेश यादव, संत यादव, विशाल यादव, संजीत कुमार और नरेश यादव सहित अन्य लोग भी शामिल थे। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय शंभू यादव बाजार से घर लौट रहे थे, जहां वे शादी समारोह की तैयारी के लिए खरीदारी कर रहे थे। उनके पास मौजूद करीब 12 हजार रुपए भी मारपीट के दौरान आरोपितों ने छीन लिए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों ने बताया कि मामले की लिखित सूचना स्थानीय थाना को दे दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *